Areez Pirojshaw Khambatta- रसना ग्रुप के फाउंडर अरीज पिरोजशॉ खंबाटा का 85 की अवस्था में निधन
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 09:07 AM
Areez Pirojshaw Khambatta- सॉफ्ट ड्रिंक रसना के मालिक अरीज पिरोजशॉ खंबाटा का हुआ निधन। 85 साल की अवस्था में खंबाटा ने इस दुनिया को कहा अलविदा।
हर घर में लोकप्रिय सॉफ्ट ड्रिंक रसना के मालिक खंबाटा (Areez Pirojshaw Khambatta) बेनेवालेट ट्रस्ट और रसना फाउंडेशन के चेयरमैन भी थे। लेकिन इन्हें मुख्य रूप से घरेलू सॉफ्ट ड्रिंक ब्रांड रसना के लिए जाना जाता है। यह सॉफ्ट ड्रिंक देश में लगभग 8 लाख खुदरा दुकानों पर बेची जाती है।
कंपनी के चेयरमैन की निधन की खबर कंपनी की ओर से सोमवार को जारी किए गए एक बयान के माध्यम से दी गई। कंपनी की ओर से जारी किए गए बयान के अनुसार अरीज़ पिरोजशॉ (Areez Pirojshaw Khambatta) का निधन शनिवार को हो गया था। कंपनी ने अपने बयान में बताया कि खंबाटा ने भारतीय उद्योग व्यापार और समाज की सेवा के जरिए सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वह पारसी ईरानी जरथोस्ती का विश्व संगठन के पूर्व चेयरमैन और अहमदाबाद पारसी पंचायत के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
गौरतलब है रसना ब्रांड दुनिया का सबसे बड़ा सॉफ्ट ड्रिंक मैन्युफैक्चरर है। बेवरेज सेगमेंट में कई मल्टीनेशनल कंपनियों की मजबूत पकड़ के बावजूद यह ब्रांड मार्केट में लीडर ब्रांड के रूप में उभरा है। 1970 के दशक में इस ब्रांड की शुरुआत की गई और आज यह ब्रांड दुनिया भर 50 से भी अधिक देशों में बेचा जा रहा है। 80 और 90 के दशक में इस ब्रांड के द्वारा चलाए गए ऐड कैंपेन "आई लव यू रसना" के जरिए इस ब्रांड ने लोगों के दिलों में एक खास जगह बना ली जो आज तक बरकरार है।