Army Chief Manoj Pande : भारत की सेना हर हालात का सामना करने में समर्थ, उत्तरी सीमा पर भी है पूरा नियंत्रण
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 10:59 PM
आर्मी-डे से पहले देश के Army Chief Manoj Pande ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करते हुए कई मुद्दे पर अपने बयान दिए हैं। उन्होंने भारत की उत्तरी सीमा पर पूरे कण्ट्रोल की बात कही और यह भी बताया कि चीन के साथ भारत हर मुद्दे को सुलझाने के लिए कूटनीतिक और सैन्य दोनों प्रकार के तरीकों का प्रयोग कर रहा है। 7 प्रमुख मामलों में से 5 को सुलझा लिया गया है और आगे भी किसी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए भारतीय सेना पूरी तरह से तैयार है।
पड़ोसी मुल्क पर क्या बोले Army Chief Manoj Pande?
भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए आर्मी चीफ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनकी नजर दुश्मन देश के द्वारा की जा रही टारगेट किलिंग पर है और इसके साथ ही वे घुसपैठ की कोशिशों को भी नाकाम करने पर पूरा ध्यान दे रहे हैं। ड्रोन के जरिये घुसपैठ को रोकने के लिए सेना ने जैमर्स खरीदे हैं जिनका बेहतर परिणाम देखने को मिल रहा है।
Army Chief Manoj Pande ने पाकिस्तान को साफ तौर पर आतंकवाद का समर्थक बोलते हुए कहा कि उधर से आतंकी गतिविधियों को पूरा बढ़ावा मिल रहा है लेकिन फिर भी पूर्वोत्तर के कई राज्यों में शांति व्यवस्था देखी जा सकती है।
जोशीमठ की स्थिति पर भी दिया बयान
हाल ही में जोशीमठ में देखने को मिल रहे संकट के बारे में भी Army Chief Manoj Pande ने जवाब देते हुए कहा कि सेना के जवानों को फिलहाल अस्थायी रूप से औली में तैनात किया गया है और अगर जरूरत हुई तो उन्हें स्थायी तौर पर भी नियुक्त किया जाएगा। वहीं जोशीमठ को माणा से जोड़ने वाली सड़क पर कई दरारें आयी हैं जिन्हें ठीक करने का काम BRO ( बॉर्डर रोड आर्गेनाइजेशन) कर रहा है। इसके साथ -साथ सैन्य स्तर पर निवासियों की मदद करने का काम चालू है। सेना के हॉस्पिटल्स और हैलीपैड आदि स्थानीय प्रशासन को उपयोग हेतु दिए गए हैं जहाँ वे लोगों को बिना किसी बाधा के स्थानांतरित कर सकते हैं।