Greater Noida News : चूहड़पुर में लम्पी वायरस से पीडि़त गौवंश के उपचार की व्यवस्था
Arrangements for the treatment of cows suffering from lumpi virus in Chuharpur
भारत
चेतना मंच
25 Nov 2025 07:52 PM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा के आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी के साथ फैल रहे लम्पी वायरस से ग्रसित गौवंश के इलाज के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग द्वारा चूहड़पुर में उपचार की व्यवस्था की गयी है।
समाजसेवी हरेन्द्र भाटी ने बताया कि ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में गौवंश में तेजी के साथ लम्पी वायरस फैल रहा है। इस समस्या को लेकर उन्होंने कावेरी भारद्वाज व अन्य समाजसेवियों के साथ प्राधिकरण से संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर इस बीमारी से ग्रसित गौवंश के उपचार और उन्हें अलग रखने की व्यवस्था करने को कहा था। प्राधिकरण के जीएम सलिल यादव के निर्देश पर प्रबंधक सुरेन्द्र भाटी, सहायक प्रबंधक मनोज चौधरी व सुंदर कसाना ने गांव चूहड़पुर के बारातघर में लम्पी वायरस से ग्रसित गौवंश को अलग रखने व उपचार की व्यवस्था कराई है।