Arunachal : अरुणाचल में सुरक्षाकर्मी की हत्या कर दो उग्रवादी जेल से फरार
Two militants escaped from jail after killing a security guard in Arunachal.
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 09:09 AM
ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश में निकी सुमी के नेतृत्व वाले एनएससीएन (के) गुट के दो उग्रवादी ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी की हत्या कर तिरप जिले की खोंसा जेल से फरार हो गए।
अरुणाचल प्रदेश पुलिस के प्रवक्ता रोहित राजबीर सिंह ने सोमवार को बताया कि जेल के विशेष प्रकोष्ठ में कैद दो उग्रवादी रोकसेन होमचा लोवांग और तिप्तु कितनिया ने कांस्टेबल वांगन्याम बोसई से सर्विस राइफल छीन ली। रविवार को शाम करीब पांच बजे बोसई पर गोली चलाई और जेल से फरार हो गए। बोसई के पेट में गोली लगी थी। असम के डिब्रूगढ़ जिले में अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।
कितनिया चांगलांग जिले में खारसांग का निवासी है, जो विचाराधीन कैदी था। तिरप जिले में बोरदुरिया निवासी लोवांग हत्या के मामले में सजा काट रहा था। प्रवक्ता ने बताया कि फरार कैदियों को पकड़ने के लिए तिरप के पुलिस अधीक्षक (एसपी) और छठी असम राइफल्स के कमांडिंग अधिकारी के नेतृत्व में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सिंह ने बताया कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।