विज्ञापन
AAP VS BJP : बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा ने कहा, "दिल्ली में वे कई सालों से बंगले के लिए कोर्ट जाते रहे और जब उन्हें बंगला मिला, तो कल वे 95 लोधी स्टेट में शिफ्ट हुए, उसकी तस्वीर से हम हैरान हो गए...

Delhi News: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और BJP नेता प्रवेश वर्मा ने शनिवार (25 अप्रैल) को AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें "दिल्ली का रहमान डकैत" कहा। 'रहमान डकैत' सुपरहिट बॉलीवुड फ़िल्म 'धुरंधर' का एक मशहूर खलनायक किरदार है। वर्मा ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने एक दूसरा "शीश महल" बना लिया है।
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए वर्मा ने कहा कि BJP 'शीश महल 2' दिखाएगी। उन्होंने केजरीवाल पर आरोप लगाया कि सादगी के अपने पहले के दावों के विपरीत, वे अब एक आलीशान ज़िंदगी जी रहे हैं।
"हम शीशमहल 2 दिखाने जा रहे हैं"
वर्मा ने कहा, "अन्ना आंदोलन का सहारा लेकर, महात्मा गांधी, शहीद भगत सिंह की फोटो का सहारा लेकर, आम आदमी पार्टी की टोपी पहनकर, एक रुपये के स्टैंप पेपर पर हलफनामा देने वाला, बच्चों की झूठी कसम खाने वाला दिल्ली के 'रहमान डकैत' के शीशमहल 2 को हम दिखाने जा रहे हैं।"
बीजेपी नेता ने कहा, "अरविंद केजरीवाल ने पहले दिल्ली में शीशमहल बनाया वह हम सब जानते हैं... जब दिल्ली के 'धुरंधर' मतदाताओं ने दिल्ली के रहमान डकैत को हरा दिया तो वे पंजाब चले गए फिर भगवंत मान की मुश्किलें बढ़ गईं क्योंकि उनके के चारों तरफ जो 4 सरकारी बड़े घर हैं, उसमें से एक पर अरविंद केजरीवाल, दूसरे पर सत्येंद्र जैन, तीसरे पर संजय सिंह और चौथे पर मनीष सिसोदिया ने कब्जा कर लिया।"
'घर की तस्वीरें हैरान करने वाली'
अरविंद केजरीवाल ने गुरुवाल (24 अप्रैल) को जानकारी दी थी कि वह सरकार की ओर से आवंटित एक नए घर में शिफ्ट हो गए हैं।
इस वर्मा ने कहा, "दिल्ली में वे कई सालों से बंगले के लिए कोर्ट जाते रहे और जब उन्हें बंगला मिला, तो कल वे 95 लोधी स्टेट में शिफ्ट हुए, उसकी तस्वीर से हम हैरान हो गए... यह सरकारी घर है लेकिन इस घर में जो पैसा लगा है वह सरकारी नहीं है... इस घर में लगा एक-एक पैसा निजी है...'
आप ने खारिज किए आरोप
आम आदमी पार्टी ने बीजेपी के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। दिल्ली की पूर्व सीएम और आप नेता आतिशी ने एक्स पर लिखा,
आज बीजेपी के मंत्री प्रवेश वर्मा ने पूरी मीडिया को बुलाकर अरविंद केजरीवाल जी के तथाकथित नए घर की तस्वीरें दिखाई…लेकिन मजे की बात ये है कि ये तस्वीरें केजरीवाल जी के घर की नहीं, बल्कि ‘Pinterest’ से डाउनलोड की गई हैं! क्या दिन आ गए हैं इनके - जब केजरीवाल जी के खिलाफ कुछ मिलता नहीं तो इंटरनेट से उठाई गई तस्वीरों के दम पर झूठे दावे किए जा रहे हैं। प्रवेश वर्मा जी: इससे बेहतर तो आप AI का इस्तेमाल कर लेते, चोरी इतनी जल्दी तो नहीं पकड़ी जाती।"
विज्ञापन