
Aryan Khan drugs case: मुम्बई में साल 2021 के अक्टूबर माह की शुरुआत में एक क्रूज शिप पर जारी ड्रग पार्टी के दौरान एनसीबी ने छापेमारी कर बॉलीवुड स्टार शाहरुख के बेटे आर्यन खान सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद यह मामला देश के सबसे हाई प्रोफाइल मामलों मे दर्ज हो गया था। अब इसी ड्रग-ऑन-क्रूज मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की विशेष टीम ने आर्यन खान को क्लीन चिट दे दी है।
आपको बता दें कि पार्टी में गैरक़ानूनी रूप से ड्रग के इस्तेमाल को लेकर एनसीबी ने आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को हिरासत में लिया था। जिसके बाद मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट से राहत ना मिलने के बाद आर्यन खान के वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट का रूख किया था।
जिसके बाद सबूतों के अभाव और आर्यन खान के पास से ड्रग बरमाद न होने के चलते सुप्रीम कोर्ट ने आर्यन खान को करीब 1 महीना जेल में बिताने के बाद 30 अक्टूबर को रिहाई दे दी थी।
क्रूज ड्रग्स केस की चार्टशीट में मुनमुन धामेचा और अरबाज मर्चेंट को क्लीन चिट नहीं मिली है। दोनों ड्रग्स केस में आरोपी बताए गए हैं। अरबाज मर्चेंट, आर्यन खान के दोस्त हैं। चार्टशीट में 6 लोगों के खिलाफ सबूत नहीं मिलने की बात लिखी है। जिनके खिलाफ सबूत नहीं मिले उनमें आर्यन खान, अविन साहू, गोपाल जी आनंद, समीर साईघन, भास्कर अरोड़ा, मानव सिंघल शामिल हैं। बाकी 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन्हें क्लीन चिट नहीं मिली है। अब इन 14 लोगों के खिलाफ केस चलाया जाएगा।
>> Lucknow News : विपक्ष जनता का निरादर न करे: सीएम योगी