Advertisement
Advertisement

Asaduddin Owaisi : AIMIM के अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते है। इस बार उन्होंने एक ऐसा बयान दिया है जिसकी खूब चर्चा हो रही है। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हम बचपन में स्कूल जाते थे तो अक्सर ये सुनते थे कि पढ़ने वाले बच्चे के पास बैठेंगे तो नकल कर लेंगे लेकिन उन्हें क्या पता नकल के लिए भी अकल की जरूरत होती है।
पाकिस्तानी सेना के चीफ़ आसिम मुनीर ने फील्ड मार्शल चुने जाए के बाद पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ को एक तस्वीर भेंट की है। इस तस्वीर को भेंट करने के लिए आसिम का हर जगह मजाक उड़ाया जा रहा है। इस बात पर असदुद्दीन ओवैसी ने जोरदार बात कही है उन्होंने कहा कि नकल करने के लिए भी अकल की आवश्यकता होती है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा पाकिस्तान जो कुछ भी कह रहा है उसे बिल्कुल भी गंभीरता से न लिया जाय
ओवैसी ने कुवैत में रह रहे भारतीयों के साथ बातचीत के दौरान कहा ' कल पाकिस्तानी आर्मी चीफ ने पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ को एक फोटो दी। पाकिस्तान के राष्ट्रपति और नेशनल असेंबली के स्पीकर भी वहां पर मौजूद थे। उन्होंने 2019 की चीनी सेना की ड्रिल की एक फोटो दी थी जिसमें दावा किया गया था कि यह भारत पर जीत की तस्वीर है। Asaduddin Owaisi