ASER 2023 NEWS[/caption]
86.8% बच्चे ही है स्कूल-कॉलेज में नामांकित
पूरे देश में 14 से 18 साल के कुल 86.8 प्रतिशत बच्चों ने स्कूल या कॉलेज में दाखिला ले रखा है। जैसे-जैसे बच्चों की उम्र बढ़ती जाती है, वैसे-वैसे स्कूल-कॉलेज में इनका नामांकन भी कम होने लग जाता है। फिलहाल स्कूल या कॉलेज में दाखिला नहीं लेने वाले 14 साल तक के बच्चों का आंकड़ा 3.9 प्रतिशत है। वहीं 16 साल के बच्चों में ये आकंड़ा 10.9 प्रतिशत और 18 साल के बच्चों में 32.6 प्रतिशत तक है।
क्या इसके पीछे हैं स्मार्टफोन का हाथ
ASER 2023 के अनुसार लगभग 89 प्रतिशत छात्रों के घर में स्मार्टफोन है। इनमें से 92 प्रतिशत इसे चलाना भी जानते हैं और 31 प्रतिशत के पास खुद का स्मार्टफोन है। स्मार्टफोन मिलने के मामले में फिलहाल छात्राएं काफी पीछे हैं। जिन 31 प्रतिशत छात्रों के पास खुद का स्मार्टफोन हैं, उनमें से 43.7 प्रतिशत छात्र और 19.8 प्रतिशत छात्राएं हैं। स्मार्टफोन तक पहुंच वाले 90.5 प्रतिशत छात्र सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। जिस वजह से वह पढ़ाई में मन नहीं लगा पा रहे हैं।
क्या है ASER ?
ASER भारत में हर साल राष्ट्रीय स्तर पर घरों में किया जाने वाला एक सर्वेक्षण है, जो यह पता लगाता है कि क्या बच्चे विद्यालय में नामांकित हैं और क्या वे सीख रहे हैं। साल 2005 के बाद से हर साल ASER जारी की जाती है। ASER 2023 ग्रामीण भारत में 5 से 16 आयु वर्ग के बच्चों की स्कूली शिक्षा की स्थिति पर रिपोर्ट प्रदान करती है, जिसमें बुनियादी पढ़ने और अंकगणितीय कार्यों को करने की क्षमता भी शामिल है।