करोड़ों की मालकीन है ये खूबसूरत हसीना, अब बिग बॉस में बिखेरेंगी जलवा
भारत
चेतना मंच
25 Aug 2025 12:10 PM
सलमान खान (Salman Khan) का सुपरहिट रियलिटी शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) जल्द ही छोटे पर्दे पर दस्तक देने वाला है और इस बार का सीजन पहले से कहीं ज्यादा दमदार और ग्लैमरस होने की उम्मीद है। Bigg Boss शो में कौन-कौन हिस्सा लेगा इसे लेकर हर दिन नए नाम सामने आ रहे हैं। इन्हीं में से एक नाम है चाइल्ड आर्टिस्ट से स्टार बनीं अशनूर कौर (Ashnoor kaur) का। Ashnoor kaur
बचपन से कैमरे की चकाचौंध में हैं Ashnoor kaur
अशनूर कौर ने सिर्फ 5 साल की उम्र में टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था और आज वे 21 साल की उम्र में करोड़ों की मालकिन हैं। उन्हें ‘झांसी की रानी’, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘देवों के देव महादेव’ जैसे हिट सीरियल्स में शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है। सिर्फ टीवी ही नहीं अशनूर ने संजू और मनमर्जियां जैसी फिल्मों में भी काम किया है।
सोशल मीडिया सेंसेशन और यंग एंटरप्रेन्योर
एक्ट्रेस होने के साथ-साथ अशनूर एक सक्सेसफुल सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 9 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और वो लगातार अपने फैन्स के साथ जुड़े रहने के लिए एक्टिव रहती हैं। उन्होंने हाल ही में अपना मेकअप ब्रांड लॉन्च किया है जो काफी पॉपुलर हो रहा है। कम उम्र में उन्होंने जो सफलता हासिल की है वो काबिल-ए-तारीफ है।
शानदार लाइफस्टाइल की मालकिन
अशनूर ने हाल ही में मुंबई में करोड़ों का घर खरीदा है। उनके पास अपना खुद का शानदार अपार्टमेंट, लग्जरी गाड़ी और एक कामयाब करियर है। पढ़ाई में भी उन्होंने पीछे नहीं हटते हुए ग्रेजुएशन पूरी की और पेरेंट्स का सिर गर्व से ऊंचा किया।
अब बिग बॉस के घर में मचाएंगी धमाल?
भोली-भाली और मासूम सी दिखने वाली अशनूर कौर अब रियलिटी शो बिग बॉस 19 में नजर आ सकती हैं। अगर वो शो में एंट्री करती हैं तो यह देखना दिलचस्प होगा कि इस यंग और सक्सेसफुल स्टार का अंदाज बिग बॉस के घर में कैसा होता है। क्या वे घरवालों को इम्प्रेस कर पाएंगी? क्या उनकी फैन फॉलोइंग उन्हें फिनाले तक पहुंचाएगी?
सलमान खान का यह चर्चित शो 24 अगस्त से ऑन एयर होने जा रहा है। अगर आप भी अशनूर कौर और बाकी कंटेस्टेंट्स को देखना चाहते हैं तो तैयार रहिए क्योंकि इस बार बिग बॉस में ग्लैमर, टैलेंट और ड्रामा सब कुछ भरपूर मिलने वाला है! Ashnoor kaur