विज्ञापन

Asian
Asian games News एशियन गेम्स में आज भारत की लड़कियों ने दोहरी स्वर्णिम सफलता दिलाकर महिलाओं ही नहीं देश का मस्तक ऊंचा कर दिया है। लड़कियों के दम पर भारत ने 19वें एशियन गेम्स के 10वें दिन का दूसरा गोल्ड जीत लिया है। यह भारत का 15वां गोल्ड है। मंगलवार को अन्नू रानी ने विमेंस जेवलिन थ्रो में अपने सीजन बेस्ट स्कोर 62.92 मीटर के साथ देश को दिन का दूसरा गोल्ड दिलाया। इससे पहले, मिडिल डिस्टेंस धावक पारुल चौधरी (15 मिनट 14:75 सेकेंड) ने महिलाओं के 5000 मीटर रेस में पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन