Assam Board- 10वीं के परिणाम घोषित, रक्तोत्पल सैकिया ने 597 अंक के साथ किया टॉप
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:51 AM
Assam Board- असम बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (Assam Board of secondary education) द्वारा आयोजित की गई वर्ष 2021-22 की दसवीं परीक्षा का परिणाम 7 जून 2022 को घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष असम बोर्ड की दसवीं परीक्षा का परिणाम 56.49 प्रतिशत आया है। परीक्षा में लड़कों का प्रदर्शन लड़कियों के मुकाबले अच्छा रहा है। परीक्षा में लड़कों के पास होने का प्रतिशत 58.8 रहा है जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 54.49 फीसदी रहा है।
परीक्षा में रक्तोत्पल सैकिया ने 597 अंक के साथ टॉप किया है। जबकि 596 अंकों के साथ भूयाशी मेधी दूसरे स्थान पर हैं।