कार में सवार थे 10 छात्र
एक अधिकारी ने बताया कि बी.टेक तृतीय वर्ष के 10 छात्र सोमवार की सुबह एक कार में कॉलेज परिसर से निकले। उनका तेज रफ्तार वाहन जलुकबारी इलाके में पहले सड़क पर डिवाइडर से और फिर एक वैन से टकरा गया। उन्होंने बताया कि सात छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वैन चालक समेत तीन जख्मी
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस छात्रों की कार जिस वैन से टकराई, उसके चालक समेत तीन लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।