Assam News : असम में आतंकवाद पर लगभग काबू पा लिया : डीजीपी
Terrorism almost under control in Assam: DGP
भारत
चेतना मंच
30 Jan 2023 04:53 PM
कोकराझार (असम)। असम में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) का प्रभार ग्रहण करने जा रहे ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि राज्य में आतंकवादी गतिविधियों पर लगभग काबू पा लिया गया है। पुलिस अब विकास कार्यों पर ध्यान देगी।
ग्राम रक्षा संगठन के 74वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बाल विवाह, मादक पदार्थ के दुरुपयोग और मानव तस्करी जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद पर लगभग काबू पा लिया गया है। अब असम पुलिस वीडीपी (विलेज डिफेंस पार्टी) के साथ मिलकर राष्ट्र निर्माण के लिए विकास कार्यों पर ध्यान केंद्रित करेगी।
विशेष डीजीपी (कानून और व्यवस्था) सिंह ने राज्यभर में वीडीपी से सामाजिक खतरों से निपटने में असम पुलिस की हरसंभव मदद व सहयोग करने की अपील की। वरिष्ठ अधिकारी एक फरवरी को असम पुलिस के शीर्ष पद का कार्यभार संभालेंगे।
देश विदेश की खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें