Assam News : असम में दो नाबालिगों की हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार
Karnataka News: Diamond pieces worth Rs 2.6 crore seized at Mangaluru airport from two passengers going to Dubai
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 04:02 AM
Assam News : असम के बोंगाईगांव में हाल में दो नाबालिगों की कथित तौर पर हत्या को लेकर पुलिस ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब्दुल बशीर नामक एक व्यक्ति ने शिकायत की थी कि उसके 16 और 14 वर्षीय दो रिश्तेदारों की एक-दो फरवरी की दरम्यानी रात को हत्या कर दी गयी थी।
Assam News :
उनके अनुसार पुलिस ने जांच शुरू की तथा मंगलवार को पहले इन दोनों नाबालिगों के एक अन्य रिश्तेदार अबू सूफियान को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दावा किया कि सूफियान ने हत्या का गुनाह कबूल लिया जिसके बाद अपराध दृश्य का नाट्य रूपांतरण किया गया एवं वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक बाद में उसी परिवार के दो अन्य सदस्यों-- मोशिदा खातून एवं मजनू एसके - को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार इन हत्याओं की वजह परिवारों के बीच लंबे समय से चल रहा जमीन विवाद हो सकता है।