ASUS ने भारत के MSME सेक्टर को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए मशहूर MSME विशेषज्ञ राजीव तलरेजा को ASUS Expert Series का मेंटर बनाया है। इस साझेदारी से छोटे कारोबारियों के लिए Business PC, AI टेक्नोलॉजी, सिक्योरिटी, परफॉर्मेंस और बिजनेस ग्रोथ को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

National News : भारत के तेजी से बढ़ते MSME सेक्टर को तकनीक के लिहाज से मजबूत बनाने की दिशा में ASUS इंडिया ने बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने MSME विशेषज्ञ और QUANTUM LEAP के संस्थापक राजीव तलरेजा को अपने ASUS Expert Series के लिए MSME मेंटर के तौर पर जोड़ा है। यह साझेदारी ASUS के “Built for Worry-Free Business” वादे को मजबूत करने के साथ-साथ छोटे और मध्यम कारोबारों के बीच बिजनेस-ग्रेड कंप्यूटर को लेकर जागरूकता बढ़ाने की कोशिश है। यह सहयोग इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि भारतीय MSME क्षेत्र देश की अर्थव्यवस्था और रोजगार का बड़ा आधार है। ताजा रिपोर्ट में राजीव तलरेजा ने कहा है कि भारत के करीब 9 करोड़ MSMEs अगर अपनी वृद्धि में केवल 10 प्रतिशत की अतिरिक्त रफ्तार हासिल करें तो अर्थव्यवस्था में बड़ा अतिरिक्त योगदान हो सकता है। National News
राजीव तलरेजा के लिए ASUS के साथ यह साझेदारी अपनी तरह का पहला सहयोग है। उनके मुताबिक पिछले कई वर्षों में अनेक ब्रांडों ने उनसे संपर्क किया, लेकिन उन्होंने अधिकांश प्रस्तावों को स्वीकार नहीं किया। ASUS के साथ बातचीत का तरीका अलग था। राजीव के अनुसार ASUS ने उनसे यह नहीं पूछा कि वह कंपनी का प्रचार करेंगे या नहीं, बल्कि यह जानना चाहा कि “MSMEs को वास्तव में क्या चाहिए ?” यही सवाल इस साझेदारी की बुनियाद बना। ASUS और राजीव तलरेजा की टीम के बीच एक साल से अधिक समय तक बातचीत और वैल्यू प्रपोजिशन का परीक्षण हुआ। साझेदारी को अंतिम रूप देने से पहले QUANTUM LEAP की टीम ने स्वयं ASUS Expert Series की मशीनों का इस्तेमाल किया और उनके अनुभव के आधार पर आगे बढ़ने का फैसला किया। National News
राजीव तलरेजा और ASUS की रिसर्च से सामने आए निष्कर्षों के अनुसार भारत में बड़ी संख्या में छोटे कारोबारी अभी भी यह नहीं जानते कि बिजनेस PC एक अलग श्रेणी होती है। कई कारोबारी सामान्य घरेलू उपयोग के लिए बनाए गए लैपटॉप और कंप्यूटर पर ही अपने व्यवसाय का महत्वपूर्ण काम चला रहे हैं। ऐसे सिस्टम खरीदते समय शुरुआती कीमत पर ध्यान तो दिया जाता है, लेकिन लंबे समय में कारोबारी के लिए महत्वपूर्ण चीजें ड्यूरेबिलिटी, परफॉर्मेंस, सिक्योरिटी, अपग्रेडेबिलिटी, बैटरी, सर्विस और डाउनटाइम अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। ASUS का कहना है कि Expert Series इसी अंतर को दूर करने के उद्देश्य से तैयार की गई है। National News
राजीव तलरेजा की इस नई भूमिका का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य MSME मालिकों की सोच में बदलाव लाना भी है। उनका जोर इस बात पर रहेगा कि कारोबारी कंप्यूटर को केवल एक खर्च की वस्तु न समझें, बल्कि उसे बिजनेस की उत्पादकता और भविष्य की वृद्धि में निवेश के तौर पर देखें। उनकी भूमिका केवल ASUS Expert Series के प्रचार तक सीमित नहीं होगी। वह MSME समुदाय की वास्तविक जरूरतों और समस्याओं को ASUS तक पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इससे कंपनी को अपने उत्पादों और समाधानों को बदलती कारोबारी जरूरतों के अनुरूप विकसित करने के लिए लगातार फीडबैक मिलता रहेगा। National News
ASUS के Commercial PC Business के Vice President दिनेश शर्मा ने कहा कि कंपनी और राजीव तलरेजा का विजन एक जैसा है भारतीय MSMEs को ग्लोबल स्तर की क्षमताओं से लैस करना।
उन्होंने कहा कि PC आज किसी भी बिजनेस की सफलता का महत्वपूर्ण आधार है और AI के दौर में इसकी भूमिका और बढ़ गई है। ASUS का लक्ष्य MSME कारोबारियों को ऐसे सुरक्षित, हाई-परफॉर्मेंस और मजबूत कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है, जो कर्मचारियों की उत्पादकता बढ़ाने के साथ कारोबार के संचालन को आसान बनाएं। दिनेश शर्मा के मुताबिक यह साझेदारी केवल मार्केटिंग कम्युनिकेशन तक सीमित नहीं है। ASUS राजीव तलरेजा से लगातार MSME फीडबैक लेने और अपने वैल्यू प्रपोजिशन को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। National News
ASUS की मौजूदा बिजनेस पोर्टफोलियो में ExpertBook लैपटॉप और ExpertCenter डेस्कटॉप जैसे बिजनेस-केंद्रित कंप्यूटिंग विकल्प शामिल हैं। कंपनी इन डिवाइसेज को परफॉर्मेंस, सिक्योरिटी, ड्यूरेबिलिटी और बिजनेस सपोर्ट को ध्यान में रखकर तैयार करती है।ASUS ExpertBook सीरीज में कई मॉडल Windows 11 Pro, बिजनेस-ग्रेड सिक्योरिटी, अपग्रेडेबल मेमोरी और स्टोरेज तथा ASUS ExpertCool जैसी सुविधाओं के साथ उपलब्ध हैं। कंपनी के अनुसार ExpertBook बिजनेस लैपटॉप को MIL-STD-810H सैन्य-स्तरीय परीक्षणों सहित कई ड्यूरेबिलिटी टेस्ट से गुजारा जाता है।वहीं ExpertCenter डेस्कटॉप सीरीज में अलग-अलग कारोबारों की जरूरत के मुताबिक Tower, Mini PC और All-in-One विकल्प उपलब्ध हैं। कंपनी के अनुसार इनमें परफॉर्मेंस, विस्तार की क्षमता, सुरक्षा और लंबे समय तक विश्वसनीय संचालन पर जोर दिया गया है। National News
आज MSME कारोबार तेजी से डिजिटल हो रहे हैं। अकाउंटिंग, ऑनलाइन मीटिंग, क्लाउड एप्लीकेशन, डिजिटल मार्केटिंग, ई-कॉमर्स, डेटा मैनेजमेंट और AI आधारित टूल्स तक पहुंच के लिए भरोसेमंद कंप्यूटिंग सिस्टम जरूरी हो गया है।ऐसे में केवल सामान्य उपयोग वाला कंप्यूटर पर्याप्त नहीं माना जा सकता। ASUS की नई Expert Series में भी AI और बिजनेस उत्पादकता को ध्यान में रखा जा रहा है। कंपनी के मौजूदा ExpertBook मॉडल्स में नए Intel Core Ultra प्रोसेसर, AI क्षमताएं, बिजनेस-ग्रेड सिक्योरिटी और अपग्रेडेबिलिटी जैसे फीचर उपलब्ध हैं। National News
राजीव तलरेजा ने कहा कि उनकी भूमिका ASUS का प्रचार करना नहीं, बल्कि MSME कारोबारियों की वास्तविक आवाज को उस कंपनी तक पहुंचाना है जो उनके लिए तकनीकी समाधान तैयार कर रही है।
उन्होंने कहा कि ASUS के साथ जुड़ने से पहले उनकी टीम ने अपने समुदाय के बीच स्वतंत्र सर्वे किया। इसमें भी वही अंतर सामने आया जिसका उल्लेख ASUS ने अपनी रिसर्च में किया था—कई कारोबारियों को यह तक जानकारी नहीं थी कि बिजनेस के लिए अलग से डिजाइन किए गए PC और लैपटॉप भी उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि ASUS Expert Series मशीनों को अपनी टीम में इस्तेमाल करने के बाद मिले सकारात्मक अनुभव ने भी इस साझेदारी को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। National News
ASUS और राजीव तलरेजा का यह सहयोग केवल नए कंप्यूटर बेचने की रणनीति नहीं दिखाई देता। इसका बड़ा लक्ष्य MSME मालिकों को यह समझाना है कि सही तकनीक उनके रोजमर्रा के IT संकट को कम करके उन्हें बिजनेस विस्तार पर ज्यादा समय देने में मदद कर सकती है। यही वजह है कि ASUS Expert Series के साथ सिक्योरिटी, ड्यूरेबिलिटी, रिमोट मैनेजमेंट, अपग्रेडेबिलिटी, सर्विस और कम डाउनटाइम जैसे पहलुओं पर जोर दिया जा रहा है। ASUS के लिए यह साझेदारी MSME बाजार से सीधे फीडबैक हासिल करने का माध्यम बनेगी, जबकि राजीव तलरेजा के लिए यह देश के छोटे और मध्यम कारोबारियों की तकनीकी जरूरतों को एक बड़े वैश्विक टेक्नोलॉजी ब्रांड तक पहुंचाने का मंच बनेगी। National News
इस साझेदारी का सबसे बड़ा असर शायद यही हो सकता है कि आने वाले समय में छोटे कारोबारी PC खरीदते समय केवल कीमत नहीं, बल्कि कुल लागत, सुरक्षा, मशीन की उम्र, उत्पादकता, अपग्रेड की संभावना और सर्विस सपोर्ट को भी महत्वपूर्ण मानें। ASUS का संदेश स्पष्ट है व्यवसाय के लिए PC केवल कर्मचारी के काम करने की मशीन नहीं, बल्कि पूरे कारोबार की उत्पादकता और सुरक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। राजीव तलरेजा के MSME नेटवर्क और ASUS की बिजनेस टेक्नोलॉजी विशेषज्ञता का यह मेल अगर अपेक्षित परिणाम देता है तो भारतीय MSME सेक्टर में “सस्ता PC” खरीदने से “सही बिजनेस PC” चुनने की सोच में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। ASUS का ‘Built for Worry-Free Business’ और राजीव तलरेजा का MSME फोकस दोनों मिलकर भारतीय छोटे कारोबारों के लिए टेक्नोलॉजी को खर्च नहीं, बल्कि विकास के इंजन के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकते हैं। National News
विज्ञापन