Ateeq Ahmed : अशरफ अहमद की गाड़ी लखनऊ से रवाना,गाड़ी पर मीडिया की नज़रें
Ateeq Ahmed: Asraf Ahmed's car left from Lucknow
भारत
चेतना मंच
27 Mar 2023 08:17 PM
Ateeq Ahmed : लखनऊ: गुजरात की साबरमती जेल में बंद माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद को प्रयागराज पुलिस वापस लेकर आ रही है। 28 मार्च को दोनों ही आरोपियों को प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां पर 2006 में राजूपाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल का अपहरण कर उसे पीटने और धमकाने के मामले में सजा सुनाई जानी है। इसके लिए अदालत के आदेश पर प्रयागराज पुलिस पूरे लाव- लश्कर के साथ रविवार सुबह साबरमती जेल पहुंची थी। वहीं बरेली जेल में बंद अशरफ को भी प्रयागराज ले जाया जा रहा है। सोमवार दोपहर करीब 1.45 बजे इटौंजा टोल प्लाजा से पुलिस की वैन निकली है। बता दें कि उसे लखनऊ के रास्ते से ले जाकर प्रयागराज की नैनी जेल में रखा जाएगा।
Ateeq Ahmed :
28 मार्च को सुनाई जाएगी अतीक को सजा
बता दें कि अहमदाबाद से प्रयागराज की दूरी 1300 किलोमीटर है। दरअसल, उमेश पाल के अपहरण के मामले में अतीक को प्रयागराज की एमपी/एमएलए स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके बाद अदालत 28 मार्च को सजा का ऐलान करेगी। इस मामले में अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ और गिरोह के कई सदस्य नामजद हैं। अतीक को कड़ी सुरक्षा में गुजरात से प्रयागराज लाने के लिए दो बख्तरबंद गाड़ियों के साथ करीब 50 पुलिसकर्मी गुजरात भेजे गए थे। सुरक्षा के लिहाज से एसटीएफ की एक टीम भी साथ गई थी। वहीं असरफ अहमद को लेने के लिए सोमवार को प्रयागराज पुलिस सोमवार को बरेली जेल पहुंची थी। जहां पर सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे वहां से निकाला गया।