
Ateeq Ahmad : प्रयागराज/ साबरमती (गुजरात)। माफिया डॉन अतीक अहमद को 16 दिन में दूसरी बार साबरमती जेल से प्रयागराज ले जाया जा रहा है। जेल से बाहर आते ही माफिया अतीक के चेहरे पर खौफ दिखा और वो मीडिया के कैमरे के सामने बोला कि इनकी नियत ठीक नहीं है, ये मुझे मारना चाहते हैं।
अतीक को लेकर यूपी पुलिस लगभग दो बजकर 19 मिनट पर साबमरती जेल से निकली है। प्रभारी निरीक्षक के साथ 30 पुलिस कर्मी काफिले में शामिल है। बताया जा रहा है कि राजस्थान और मध्य प्रदेश के रास्ते अतीक अहमद को प्रयागराज लाया जा रहा है।
आपको बता दें कि उमेश पाल अपहरण केस में उम्रकैद की सजा पाने के बाद माफिया अतीक अहमद पर अब उमेश पाल मर्डर केस में शिकंजा कसा जा रहा है। गुजरात की साबरमती जेल में बंद अतीक अहमद को एक बार फिर उत्तर प्रदेश (यूपी) लाया जा रहा है।
आज सुबह ही यूपी के प्रयागराज पुलिस की एक टीम वॉरंट-बी लेकर साबरमती जेल पहुंची थी। लंबी कागजी कार्रवाई के बाद लगभग दो बजे के आसपास अतीक अहमद साबरमती जेल से बाहर निकाला। इस दौरान जेल के गेट पर पुलिस कर्मियों के अलावा मीडिया का जमघट लगा हुआ था।
बाहर निकलते ही अतीक अहमद बोला कि इनकी नियत ठीक नहीं है, ये मुझे मारना चाहते हैं। 1275 किलोमीटर लंबे सफर को राजस्थान के उदयपुर, मध्यप्रदेश के शिवपुर से झांसी होते हुए (पुराने रूट से) प्रयागराज लाया जा रहा है।
देश विदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें। देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।