
Ateeq Ahmed Update : प्रयागराज। माफिया डॉन अतीक अहमद पुलिस द्वारा निर्धारित किए गए समय से पहले ही प्रयागराज पहुंच गया है। कुछ ही देर में उसे नैनी जेल में शिफ्ट कर दिया जाएगा। गुजरात के अहमदाबाद से लेकर यूपी के प्रयागराज तक पड़ने वाले सभी राज्यों में ग्रीन कॉरिडोर बनाकर माफिया को नैनी सेंट्रल जेल पहुंचाया गया। माफिया की सुरक्षा इतनी तकड़ी थी कि जिस वैन में अतीक अहमद सवार था, उसमें 30 पुलिस कर्मी अत्याधुनिक हथियारों से लैस सवार थे। जैसे ही अतीक की वैन कहीं पर रुकती, यह पुलिस कर्मी उस वैन की घेराबंदी कर लेते थे।
आपको बता दें कि कल जिस वक्त अतीक अहमद को लेकर यूपी पुलिस अहमदाबाद से प्रयागराज के लि रवाना हुई तो कहा गया था कि अतीक को प्रयागराज तक पहुंचने में करीब 30 घंटे का समय लगेगा, लेकिन अहमदाबाद से प्रयागराज तक बनाए गए ग्रीन कॉरिडोर के कारण 30 घंटे का सफर मात्र 18 घंटे में ही पूरा हो गया। अहदाबाद से प्रयागराज तक पड़ने वाले सभी राज्यों में अतीक के काफिले को कहीं भी फंसने नहीं दिया गया। अतीक का काफिला इस दौरान चार जगहों पर रुका। एमपी के शिवपुरी में काफिले की गाड़ी गाय से भी टकराई, लेकिन माफिया डॉन अतीक अहमद सुरक्षित प्रयागराज पहुंच गया है। कुछ ही देर में उसे नैनी जेल पहुंचा दिया जाएगा। जेल के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उमेश पाल हत्याकांड में पूछताछ के लिए प्रयागराज पुलिस ने सीजेएम कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। राजूपाल हत्याकांड के मुख्य गवाह एडवोकेट उमेश पाल की बीते फरवरी माह में दिन दहाड़े अतीक के गुर्गों ने हत्या कर दी थी। इस हमले उमेश पाल की सुरक्षा में तैनात दो पुलिस कर्मी भी मारे गए थे।