Atique Ahmed: अतीक अहमद के बेटे अली ने कोर्ट से की सरेंडर करने की याचिका !...
atique ahmed son Ali petition the court to surrender
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 03:30 PM
Atique Ahmed: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व सांसद, अतीक अहमद (Atique Ahmed) जिन्हे उत्तर प्रदेश में हिस्ट्री शूटर के रूप में भी जाना जाता है।
अतीक अहमद के छोटे बेटे अली अहमद (Atique Ahmed's Son Ali Ahmed) ने अदालत में आत्मसमर्पण (surrender) करने की याचिका दी है। कोर्ट ने अली अहमद की याचिका (Petition) पर करेली थाने को बुधवार यानी 12 जनवरी को रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है।
रिश्तेदार के साथ मारपीट करने, धमकी देने और रंगदारी मांगने के मामले में पूर्व सांसद अतीक अहमद के छोटे बेटे अली अहमद के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज हुई।
>> यह जरूर पढ़े:- लंबी दूरी की ट्रेन का किराया बढ़ रहा है, जिससे जनता का बढ़ेगा बोझ
बता दें कि बीते, 31 दिसंबर को शहर के करेली थाने (Kareli Police Station) में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। अली अहमद की गिरफ्तारी के लिए प्रयागराज पुलिस (Prayagraj Police) पिछले 10 दिनों से छापेमारी कर रही है।
अली अहमद की ओर से दाखिल सरेंडर अर्जी (Surrender Request) में कहा गया है कि, वह 19 साल का किशोर बालक है।
और अली अहमद ने अपनी अर्जी में यह भी कहा है की, वह LLB (Legume Baccalaureus) प्रथम साल के छात्र है और वह शांति प्रिय नागरिक है।
उनका किसी भी आपराधिक घटना में कोई हात नहीं है। बल्कि उत्तर प्रदेश की पुलिस (Uttar Pradesh Police) ने उसे बेवजह आरोपी (Accused) बना दिया है।
यह मामला प्रयागराज के करेली निवासी प्रॉपर्टी डीलर जीशान अहमद (Zeeshan Ahmed) से रंगदारी मांगने, मारपीट, धमकाने और गाली-गलौज करने का है।
>> यह जरूर पढ़े:- भारत के इन 13 शहरों को अगले साल मिल सकता है 5G नेटवर्क ?
प्रॉपर्टी डीलर (Property Dealer) जीशान अहमद ने, माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद पर अपने करीबियों के साथ मारपीट करने और पिस्टल दिखाकर धमकाने का आरोप लगाया है।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद और उसके गुर्गों की दबंगई कम होने का नाम नहीं ले रही है।
हाल ही का ये मामला प्रयागराज के करैली (Kareli) निवासी जीशान अहमद से धमकाने, रंगदारी मांगने और गाली-गलौज करने का है, जिस पर कोर्ट आगे की कार्य वाही कर ही है।
प्रॉपर्टी डीलर ने माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद पर अपने करीबियों के साथ मारपीट करने और पिस्टल सटाकर धमकाने का आरोप लगाया है।
>> यह जरूर पढ़े:- बिना इंटरनेट कर पाएंगे पैसा ट्रांसफर- RBI की नई फ्रेमवर्क