गोल्ड लवर्स ध्यान दें! कीमतों में आया जबरदस्त उछाल, जानें लेटेस्ट रेट
भारत
चेतना मंच
10 Aug 2025 11:01 AM
अगर आप सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो रुक जाइए और पहले इसके दामों पर एक नजर डाल लीजिए। अगस्त महीने की शुरुआत से अब तक सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा गया है। बीते एक हफ्ते में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 2700 रुपये तक बढ़ गया है और इसका भाव 1 लाख रुपये के पार पहुंच गया है। Gold Rate
MCX पर सोना रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने ने बीते हफ्ते सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। 1 अगस्त को 3 अक्टूबर एक्सपायरी वाले गोल्ड का रेट 99,754 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 8 अगस्त को ये बढ़कर 1,01,498 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया वहीं, बीते हफ्ते के दौरान सोने ने 1,02,250 रुपये प्रति 10 ग्राम का लाइफटाइम हाई भी छू लिया। इस तरह सिर्फ एक हफ्ते में MCX पर सोने के भाव में 1,744 रुपये का उछाल आया है।
घरेलू बाजार में भी सोना चमका
इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 1 अगस्त को 24 कैरेट सोने का भाव था 98,253 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, 8 अगस्त को यह बढ़कर हो गया 1,00,942 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यानि कि घरेलू बाजार में सोना 2,689 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है।
सोना खरीदते समय उसकी शुद्धता जानना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप ज्वेलरी पर लगे हॉलमार्क नंबर को देखें:
24 कैरेट: 999
23 कैरेट: 958
22 कैरेट: 916
21 कैरेट: 875
18 कैरेट: 750
अगर आप आने वाले त्योहारों या निवेश के लिहाज से सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो तेजी से बढ़ते दामों को देखते हुए सही वक्त पर खरीददारी करना समझदारी होगी। साथ ही, हॉलमार्क, GST और मेकिंग चार्ज की जानकारी जरूर लें ताकि आपको सही दाम पर असली सोना मिल सके।
नोट: ये रेट IBJA द्वारा घोषित हैं लेकिन इनमें 3% GST और मेकिंग चार्ज जोड़ने के बाद बाजार भाव थोड़ा और बढ़ सकता है। अलग-अलग शहरों में मेकिंग चार्ज अलग-अलग होता है। Gold Rate