ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड्स: ऑस्ट्रेलिया हारा, तो बढ़ जाएंगी मुश्किल
ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 12:34 PM
ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड्स: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 25 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया का सामना नीदरलैंड्स से होगा। ये दोनों टीमों का इस विश्व कप में 5वां है। विश्व कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने अब तक 4 मैच खेले हैं, इनमें से उसने 2 मैच जीते हैं और 2 मैच हारे हैं। जबकि नीदरलैंड्स ने अपने 4 में सिर्फ 1 मैच जीता हैं, 3 मैच में उसे हार मिली है। ऑस्ट्रेलिया के नॉक आउट में पहुंचने की दृष्टि से ये मैच बहुत महत्वपूर्ण है।
विश्व कप 2023 के इस 24वें मैच को एक शक्तिशाली और एक कमजोर टीम की लड़ाई समझा जा रहा है। लेकिन क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है, ऑस्ट्रेलिया इस बात को जानती है। चूंकि अतीत में कुछ अवसरों पर कमजोर समझी जाने वाली टीमों जिम्बाब्वे, बांग्लादेश आदि ने ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाई है, इसलिए इस मैच के महत्व को जानते हुए हल्के में लेने की जरा भी भूल नहीं करेगी। वर्ना उसके आगे के रास्ते बंद भी हो सकते हैं।
ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड्स
वैसे भी हाथी को कभी-कभी चीटीं परेशान कर देती है, इसलिए ऑस्ट्रेलिया इस मैच में पूरी सावधानी बरतेगी। इस विश्व कप में नीदरलैंड्स का प्रदर्शन अपेक्षाकृत बेहतर रहा है। उसने भले ही अपने 4 में से 3 मैच गँवाए हों, लेकिन उसने आत्मसमर्पण नहीं किया है। उसने सभी टीमों को कड़ी टक्कर दी है। इसलिए इस मैच को ऑस्ट्रेलिया के लिए कतई आसान नहीं माना जा सकता।
कैसा रहा है ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड्स दोनों टीमों का प्रदर्शन?
ऑस्ट्रेलियाई टीम हर बार विश्व कप में चैम्पियनों की तरह खेलती है। लेकिन इस बार उसका प्रदर्शन वैसा नहीं रहा है, यही वजह है ऑस्ट्रेलिया के नॉक आउट में पहुंचने पर प्रश्न चिन्ह लगा हुआ है। दूसरी तरफ अग्रर बात की जाए नीदरलैंड्स की तो उसने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। भले ही उसने ज्यादा मैच न जीते हों, लेकिन दिल जरूर जीतें हैं। उसके पास भले ही बड़े सुपर स्टार न हों, लेकिन टीम ने एकजुट होकर अच्छा प्रदर्शन किया है।
ग्रेटर नोएडा/ नोएडाका नंबर 1 न्यूज़ पोर्टलदेश– दुनियाकी लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें नीचे दिये गए सोशल मीडिया लिंक्स पर फॉलो करें और एक से एक बेहतरीन वीडियो देखने के लिए यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें और चेतना मंच से जुड़े रहें।Connect withus on:Facebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | Koo|YouTube