Aus Vs Ind: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टी-20 मुकाबला, भारत को 4 विकेट से हराया
Pic Source: The Indian Express
भारत
चेतना मंच
26 Nov 2025 05:35 PM
नई दिल्ली: आस्ट्रेलिया ने तीन टी-20 वाली सीरीज (Aus Vs Ind) के पहले मैच में भारत को हराकर सीरीज में बढ़त बना लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 208 रन बना लिया था। वहीं दूसरी बल्लेबाजी करने वाली आस्ट्रेलिया टीम ने 209 रन को 6 विकेट खोने के बाद टारगेट को 19.2 ओवर्स में आसानी के साथ हासिल किया था।
इसकी वजह से भारत को हार का सामना करना पड़ गया। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज कैमरन ग्रीन ने सबसे अधिक 61 रन की शानदार पारी खेली। ये मैच जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम ने 1-0 से बढ़त बनाकर सीरीज पर दावा मजबूत किया है।
हार्दिक ने अपने प्रदर्शन का दिखाया जादू
भारत के मिडिल आर्डर (Aus Vs Ind) की नींव समझने जाने वाले शानदार आलराउंडर हार्दिक पांड्या ने इस मैच मैं 30 गेंदो पर 71 रन की पारी खेली। वहीं इस पारी ने उन्होंने 7 चौके और 5 छक्के लगाने में कामयाब हुए। हार्दिक ने आखरी ओवर में लगातार तीन छक्कों के साथ 21 रन बनाया था।
सूर्यकुमार यादव लय में आए नजर
भारत के शानदार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने 25 गेंदों पर 46 रन की शानदार पारी खेली थी। उन्होंने के एल राहुल के साथ शानदार साझेदारी बनाने में कामयाबी प्राप्त किया था। अपनी पारी में उन्होंने 4 चौके और 2 छक्का लगाया था। इसके पहले भी उन्होंने बल्लेबाजी ने सबका दिल जीता है।
गेंदबाजी में नहीं दिखी लय
वहीं गेंदबाजी में भारतीय गेंदबाजों ने कोई खास कमाल नहीं किया। भारत के प्रमुख गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने काफी रन खर्च किया। उन्होंने 4 ओवर में 52 रन दिया। वहीं हर्षल पटेल ने 4 ओवर में 49 रन बनाया था।
इसके अलावा भारत के स्पिनर औऱ संकट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले युजवेंद्र चहल ने 3.2 ओवर में 42 रन दिया। इसकी वजह से ऑस्ट्रेलिया ने आसानी के साथ विशाल स्कोर को चेज कर लिया।