
दिवाली के अवसर पर घरों में तरह-तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं, लेकिन जिमीकंद की सब्जी की खास परंपरा हमेशा बरकरार रही है। इस रेसिपी से न केवल स्वाद का आनंद मिलेगा, बल्कि घर में सबको तारीफ भी करनी पड़ेगी। त्योहार सिर्फ जश्न तक सीमित नहीं होते, बल्कि इसके साथ जुड़ी परंपराएं हमारी संस्कृति और रीति-रिवाजों को दर्शाती हैं। दिवाली का त्योहार पूरे पांच दिनों तक मनाया जाता है, जिसमें हर दिन की अपनी रौनक और खासियत होती है। Diwali Special
धनतेरस से लेकर भाई दूज तक बाजारों में भीड़ देखने को मिलती है और घर की खरीदारी से लेकर खाने-पीने की तैयारी तक हर चीज़ में लोगों की व्यस्तता रहती है। उत्तर प्रदेश जैसे कई राज्यों में यह परंपरा है कि लक्ष्मी पूजन वाले दिन सुबह जिमीकंद खरीदा जाता है और शाम को इसे स्वादिष्ट सब्जी के रूप में बनाया जाता है। इस बार लक्ष्मी पूजन 20 अक्टूबर 2025 को पड़ रहा है और घरों में भोग लगाने के साथ-साथ जिमीकंद की सब्जी बनाई जाएगी। यह न केवल स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि पोषण से भी भरपूर होती है।
जिमीकंद – 200 ग्राम
टमाटर – 2
हरी मिर्च – 2-3
हरा धनिया – आवश्यकतानुसार
तेल – छौंक के लिए
राई – ½ चम्मच
हल्दी पाउडर – ½ चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – ½ चम्मच
धनिया पाउडर – ½ चम्मच
गरम मसाला – ¼ चम्मच
नमक – स्वादानुसार
जिमीकंद को छीलकर अच्छे से धो लें और मध्यम आकार के टुकड़ों में काट लें। इसे हल्का गलने तक कुकर में उबाल लें।
टमाटर को गर्म पानी में डालकर छिलका उतार लें और प्यूरी बना लें।
कढ़ाही में तेल गरम करें और उबाले हुए जिमीकंद को सुनहरा भूरा होने तक तलें। इससे सब्जी में क्रिस्पी लेयर बनेगी और चिपचिपापन नहीं आएगा।
बचा तेल लें, उसमें राई डालकर चटखाएं और हरी मिर्च डालें।
टमाटर की प्यूरी डालें, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, नमक और गरम मसाला मिलाएं। थोड़ा पानी डालकर मसालों को तब तक भूनें जब तक तेल अलग न होने लगे।
अब तले हुए जिमीकंद डालकर अच्छे से मिलाएं और ढककर पकाएं। बीच-बीच में चेक करते रहें।
जब सब्जी पूरी तरह पक जाए, हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें। Diwali Special