रामनगरी अयोध्या को मिला दिवाली गिफ्ट, 4 बड़े शहरों के लिए शुरू होंगी उड़ानें
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:02 AM
रामनगरी अयोध्या को इस दिवाली एक खास सौगात मिलने जा रही है। स्पाइसजेट ने घोषणा की है कि वह 8 अक्टूबर से दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद और अहमदाबाद के लिए सीधी उड़ानें शुरू करने जा रही है। ये फ्लाइट्स दैनिक और नॉन-स्टॉप होंगी जिससे तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को राम मंदिर तक पहुंचना और भी आसान हो जाएगा। UP News
क्यों खास है यह कदम?
स्पाइसजेट के चीफ बिजनेस ऑफिसर देबोजो महार्शी ने कहा कि "भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या की यात्रा के लिए दिवाली सबसे पवित्र और उपयुक्त समय है।" उनका मानना है कि ये उड़ानें श्रद्धालुओं और पर्यटकों दोनों के लिए यात्रा को सहज बनाएंगी खासकर त्योहारी मौसम में जब राम मंदिर में दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ती है।
स्पाइसजेट मुंबई से अयोध्या के लिए भी सीधी उड़ान शुरू करने की योजना पर विचार कर रहा है। हालांकि अभी तक इसकी अधिकृत तारीख या शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। गौरतलब है कि जून 2025 में स्पाइसजेट ने अपनी अयोध्या से सभी उड़ानें अस्थायी रूप से स्थगित कर दी थीं। अब त्योहारी सीजन को देखते हुए इन्हें फिर से दोबारा शुरू किया जा रहा है, जिससे अयोध्या की कनेक्टिविटी को एक बार फिर से नई उड़ान मिलेगी।
स्पाइसजेट की ये उड़ानें चरणबद्ध तरीके से शुरू होंगी 8 अक्टूबर से बेंगलुरु, 10 अक्टूबर से दिल्ली, 17 अक्टूबर से हैदराबाद, 26 अक्टूबर से अहमदाबाद। UP News