
Ayodhya Ram Mandir : उत्तर प्रदेश की तीर्थ नगरी अयोध्या में बने भव्य श्रीराम मंदिर में श्रीराम लला विराजमान हो चुके हैं। न केवल पूरे देश बल्कि विदेश में भी जश्न का माहौल है। लोग अपने अपने तरीके से श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा होने का जश्न मना रहे हैं। ऐसे में जो लोग हवाई जहाज से अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करना चाहते हैं, उनके लिए विमानन कंपनी स्पाइसजेट (Spicejet) एक खास आफर लेकर आई है।
स्पाइसजेट (Spicejet) द्वारा घोषित किए गए आफर के तहत श्रद्धालु बेहद सस्ता टिकट लेकर हवाई जहाज के माध्यम से अयोध्या जा सकते हैं और श्रीराम लला के दर्शन कर सकते हैं।
स्पाइसजेट (Spicejet) एयरलाइन ने श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा को खास बनाने के लिए एक ऑफर का ऐलान किया है। स्पाइसजेट ने अयोध्या के लिए सस्ते में फ्लाइट की ऐलान की है। कंपनी यह ऑफर देश के कई शहरों में शुरू करेगी।
कंपनी ने इस ऑफर में मात्र 1622 रुपये की फ्लाइट टिकट पेश किया है। कंपनी के अनुसार अब मुंबई-गोवा, दिल्ली-जयपुर और गुवाहाटी-बागडोगरा जैसे कई डॉमेस्टिक फ्लाइट की टिकट मात्र 1622 रुपये में मिलेगी। इन शहरों के अलावा कुछ और शहरों में भी इतने किराये पर फ्लाइट की सुविधा शुरू की गई है।
स्पाइसजेट (Spicejet) का यह ऑफर 22 जनवरी 2024 से शुरू हो चुका है और 28 जनवरी 2024 को खत्म हो जाएगा। इस ऑफर में आप 30 सितंबर 2024 तक के लिए फ्लाइट बुक कर सकते हैं। यह ऑफर केवल कुछ शहरों में शुरू किया गया है। इस ऑफर का लाभ पहले आओ-पहले पाओ के तहत सीट अलॉट की जाती है।