Baba Bageshwar : वृंदावन के फूल, जम्मू का कालीन और सहारनपुर में बना भव्य सिंहासन
Baba Bageshwar
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:29 AM
Baba Bageshwar : प्रसिद्घ बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री पहली बार कथा सुनाने ग्रेटर नोएडा आ रहे हैं। पं. धीरेन्द्र शास्त्री की इस कथा के लिए आयोजकों ने ऐसे खास इंतजाम किए हैं जिसको देखने के लिए लाखों श्रद्धालुओं के ग्रेटर नोएडा पहुंचने का दावा किया जा रहा है।
Baba Bageshwar :
ग्रेटर नोएडा में कब से है कथा
बाबा बागेश्वर धाम के नाम से प्रसिद्ध पं. धीरेन्द्र शास्त्री की कथा का आयोजन करने वालों ने कथा को लिए भव्य स्तर पर तैयारी की है। बाबा 10 जुलाई को ग्रेटर नोएडा पहुंचेंगे लेकिन कार्यक्रम की शुरूआत 8 जुलाई से हो जाएगी। आयोजकों ने 8 जुलाई को कलश यात्रा रखी है। आयोजकों का दावा है कि कलश यात्रा में सवा लाख से ज्यादा महिलाएं हिस्सा लेंगी। 10 से 16 जुलाई तक बाबा बागेश्वर कथा सुनाएंगे। 12 जुलाई को सुबह 10.00 बजे दिव्य दरबार होगा। जिसमें बाबा श्रद्घालुओं के कष्टïों का निवारण करेंगे।
बाबा के लिए भव्य व्यवस्था
ग्रेटर नोएडा में पहली बार आ रहे बाबा बागेश्वर के लिए खास इंतजाम आयोजकों द्वारा किए गए हैं। बांके बिहारी मंदिर में जो कंपनी फूल की व्यवस्था देखती है, उसी कंपनी को इस कथा के लिए फूलों का इंतजाम करने के लिए कहा गया है। कथा के लिए सहारनपुर से भव्य सिंहासन बनवाया गया है। वहीं जम्मू से कालीन मंगवाई गई है। कथा स्थल पर भव्य मंच तैयार किया जा रहा है।
200 बीघा जमीन पर कथा
ग्रेटर नोएडा के जैतपुर गांव में 200 बीघा जमीन पर भव्य इंतजाम किये गए हैं। 4 लाख एस्क्वायर फीट एरिया में 4 वाटर प्रूफ टेंट बन रहे हैं। 1 हजार संतो ंके लिए होटल और रिजॉर्ट बुक किए गए हैं। सबको लिए भंडारा और रहने की व्यवस्था नि:शुल्क होगी। कथा में मध्य प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान व महाराष्ट्र से लाखों श्रद्धालुओं के आने का दावा आयोजक कर रहे हैं।