Babar Azam: " हिंदुस्तान से सीखो " , न्यूजीलैंड सीरीज के बाद बाबर आजम पर भड़का PAK दिग्गज
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 07:36 PM
Babar Azam: टीम इंडिया ने न्यूज़ीलैंड को वनडे सीरीज में मात दे दी है और अब उसकी निगाहें सीरीज पर क्लीन स्वीप करने की हैं.
इधर भारत ने न्यूज़ीलैंड को हराया तो पाकिस्तान में हंगामा हो गया। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने इस सीरीज के बहाने अपनी ही टीम के कप्तान बाबर आजम पर निशाना साधा है क्यूंकि हाल ही में न्यूज़ीलैंड ने पकिस्तान को उसके घर में ही हराया था।
दानिश कनेरिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर पाकिस्तानी टीम की जमकर आलोचना की और बल्लेबाज़ यूनिट पर अपना गुस्सा निकाला। दानिश कनेरिया ने कहा कि पकिस्तान को अपनी टी20 कप्तानी के बारे में सोचना होगा , अगर बाबर आजम से कप्तानी ली जाती है तो किसे कमान सौंपी जाएगी।