Bagpat News : भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा का शपथ ग्रहण समारोह
भारत
चेतना मंच
16 May 2022 05:56 PM
Bagpat: बागपत । बागपत जिले के खेकड़ा कस्बे में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की बैठक हुई। इस अवसर पर खेकड़ा की नगर टीम को शपथ दिलाई गई। यूथ टीम भी शपथ ग्रहण में शामिल हुई। शपथ ग्रहण पं. पीतांबर शर्मा प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा द्वारा दिलाई गई उनके साथ प्रदेश महामंत्री परमानंद शर्मा, जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा गौतमबुद्घनगर और गौतमबुद्घनगर के ही यूथ विंग के जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा मौजूद रहे।
कार्यक्रम में साहिबाबाद के विधायक सुनील शर्मा लोकल बॉडीज मेरठ से विधायक धर्मेंद्र भारद्वाज पूर्व विधायक सुरेश शर्मा और अजय भारद्वाज प्रमुख रूप से मौजूद रहे बागपत निवासी एडवोकेट राकेश शर्मा को प्रदेश की टीम में उपाध्यक्ष का पद सौंपा गया और जिले और मंडल में भी दो-दो पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया।