Bagpat : भंडारे में जहरीली खिचड़ी खाने से 21 लोग अस्पताल में भर्ती
21 people admitted to hospital after eating poisonous Khichdi in Bhandara
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:26 AM
बागपत (उप्र)। बागपत जिले आयोजित भंडारे में विषाक्त खिचड़ी खाने से कम से कम 21 लोग बीमार पड़े गये। उनमें बच्चे भी शामिल हैं। सूचना पर बागपत के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित आलाधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे, जहां पीड़ितों को भर्ती कराया गया है।
बागपत के जिलाधिकारी राजकमल यादव ने बताया कि घटना रविवार शाम को बागपत थाना क्षेत्र के फैजपुर निनाना में हुई। उन्होंने कहा कि भंडारे में खिचड़ी खाने से बीमार पड़े बच्चों समेत 21 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनकी हालत स्थिर है। इन सभी लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई थी।
जिलाधिकारी ने बताया कि पीड़ितों के उपचार लिए चिकित्सकों की टीम जुटी हुई है। विशेष रूप से बाल रोग विशेषज्ञ बच्चों का उपचार कर रहे हैं। डीएम ने बताया कि गांव में मुनादी करा दी गई है कि अगर विषाक्त भोजन के सेवन से किसी की भी तबीयत खराब होती है, तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।