Balia : तीन साल की भतीजी के साथ 14 वर्षीय चाचा ने कर दिया ये काम
14-year-old uncle did this work with his three-year-old niece
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 12:58 AM
बलिया (उप्र)। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ उसके रिश्ते के 14 वर्षीय चाचा ने बलात्कार कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर किशोर न्यायालय भेज दिया है।
रसड़ा के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मोहम्मद फहीम ने मंगलवार को बताया कि भीमपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली तीन वर्षीय बच्ची के साथ उसके रिश्ते के 14 वर्षीय चाचा द्वारा 27 मार्च को बलात्कार किया गया। फहीम ने बताया कि घटना के समय बच्ची घर के सामने खेल रही थी। परिजनों द्वारा की गयी शिकायत के हवाले से सीओ ने बताया कि आरोपी किशोर बहला फुसलाकर कर बच्ची को घर के समीप एक झोपड़ी में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।
उन्होंने बताया कि इस मामले में बच्ची की मां की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 376ए, बी तथा पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को हिरासत में लेकर किशोर न्यायालय भेज दिया।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।