Balia : बलिया में स्कूल बस पलटी, 13 छात्र-छात्राएं घायल
School bus overturned in Ballia, 13 students injured
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:27 AM
Balia : बलिया (उप्र)। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के फेफना क्षेत्र में बुधवार की दोपहर एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कम से कम 13 छात्र-छात्राएं घायल हो गए। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी।
पुलिस उपाधीक्षक सदर अशोक मिश्र ने बुधवार को बताया कि फेफना थाना क्षेत्र के अगरसंडा गांव में बुधवार को दोपहर डेढ़ बजे एक निजी स्कूल की बस छुट्टी होने के बाद छात्रों को घर छोड़ने जा रही थी। उन्होंने बताया कि रास्ते में स्कूल बस मोटर साइकिल सवार को बचाने की कोशिश में अनियंत्रित होकर पलट गई।
अशोक मिश्र ने बताया कि बस पलटने से 13 विद्यार्थी घायल हो गए। घायल विद्यार्थियों को फौरन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में से छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जाता है कि बस में कुल 35 विद्यार्थी सवार थे।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।