Bangalore News : सड़क हादसे में पीएम मोदी के भाई जख्मी, बेटे और बहू भी चोटिल
PM Modi's brother injured in road accident, son and daughter-in-law also injured
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 04:18 PM
मैसूर की एसपी सीमा लटकर ने अस्पताल का किया दौरा करने के बाद बताया कि मोदी परिवार के लोगों को हल्की चोटें आई हैं और फिलहाल इलाज जारी है। वह उस अस्पताल भी गईं, जहां इन लोगों को भर्ती कराया गया है।
बैंगलूरू। पीएम मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी मंगलवार की दोपहर बाद हुए एक सड़क हादसे में जख्मी हो गए। उनके साथ कार में सवार बेटे और बहू के भी घायल होने की खबर है। मीडिया में आई खबर के मुताबिक हादसा मंगलवार की दोपहर करीब पौने 2 बजे हुआ। बांदीपुर के रास्ते में प्रह्लाद मोदी की कार डिवाइडर से टकरा गई। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी मंगलवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा कर्नाटक के मैसूर में उस वक्त हुआ, जब वह अपने परिवार के साथ जा रहे थे। कार में उनकी पत्नी, बेटा और बहू भी थे। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में उनके बेटे और बहू को भी चोटें आई हैं। इन सभी को इलाज के लिए जेएसएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक, हादसा काडाकोला के निकट हुआ। बांदीपुर के रास्ते में प्रह्लाद मोदी की कार डिवाइडर से टकरा गई। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे की जो तस्वीर सामने आई है उसमें देखा जा सकता है कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए हैं।
Bangalore News
मैसूर की एसपी सीमा लटकर ने अस्पताल का किया दौरा करने के बाद बताया कि मोदी परिवार के लोगों को हल्की चोटें आई हैं और फिलहाल इलाज जारी है। वह उस अस्पताल भी गईं, जहां इन लोगों को भर्ती कराया गया है।