Bank of Baroda Recruitment 2022- बैंक में निकली बंपर भर्तियां
बैंक ऑफ बड़ौदा में जारी हुई रिक्तियां
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 11:05 PM
Bank of Baroda Recruitment 2022- बैंक में नौकरी की तलाश में लगे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। बैंक ऑफ बड़ौदा में विभिन्न पदों पर आवेदन संबंधित नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यह नोटिफिकेशन बैंक ऑफ़ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट https://www.bankofbaroda.in/career/current-opportunities पर जारी किया गया है। जारी किए गए नोटिफिकेशन में 198 विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाने की बात की गई है।
आवेदन संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां -
बैंक ऑफ़ बड़ौदा (Bank of Baroda Recruitment 2022) द्वारा जारी किए गए पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 जनवरी 2022 से शुरू हो गई है। ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तिथि 1 फरवरी 2022 निर्धारित की गई है। आवश्यक शैक्षिक योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार 1 फरवरी 2022 से पहले ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
कैसे करे आवेदन -
जारी किए गए पदों की पूर्ण विवरण व शैक्षिक योग्यता संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://www.bankofbaroda.in/career/current-opportunities पर विजिट करे। ऊपर दी गई वेबसाइट लिंक पर जाकर आप ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।