Bank of Baroda Recruitment 2022 : बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर बनने का सुनहरा मौका
Bank of Baroda Recruitment 2022
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:07 AM
Bank of Baroda Recruitment 2022 : बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने प्रमुख / उप प्रमुख मैनेजर और सीनियर मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इस खबर को पूरा पढ़े। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 42 पदों को भरा जाएगा।
Bank of Baroda Recruitment 2022
महत्वपूर्ण तिथियाँ
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि – 23 फरवरी 2022
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि – 15 मार्च 2022
रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 42
योग्यता मानदंड
प्रमुख / उप। हेड – चार्टर्ड एकाउंटेंट (CA), या पूर्णकालिक MBA/PGDM या इसके समकक्ष किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से डिग्री होनी चाहिए। साथ ही न्यूनतम 10 वर्षों का अनुभव भी होना चाहिए।
सीनियर मैनेजर – चार्टर्ड एकाउंटेंट (CA), या पूर्णकालिक MBA/PGDM या इसके समकक्ष किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से डिग्री होनी चाहिए। साथ ही न्यूनतम 5 वर्षों का अनुभव भी होना चाहिए।
मैनेजर- रिस्क एनालिस्ट (फ्रॉड रिस्क मैनेजमेंट डिपार्टमेंट)- कंप्यूटर साइंस/डेटा साइंस में B.E/B.Tech या गणित/सांख्यिकी में ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही 3 साल का अनुभव भी होना चाहिए।
मैनेजर- फ्रॉड रिस्क एनालिस्ट (फ्रॉड रिस्क मैनेजमेंट डिपार्टमेंट)- उम्मीदवारों को कंप्यूटर साइंस/आईटी/ डेटा साइंस / मशीन लर्निंग और एआई में B. Tech/ B.E./ M. Tech/ M.E. या कंप्यूटर साइंस/आईटी यानी बीएससी/बीसीए/एमसीए में ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही योग्यता के बाद 3 साल का अनुभव होना चाहिए।
आयु सीमा
हेड / डिप्टी हेड- 32 से 55 वर्ष
सीनियर मैनेजर – 27 से 40 वर्ष
मैनेजर – 24 से 24 साल
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन एक व्यक्तिगत साक्षात्कार या बैंक द्वारा निर्धारित किसी अन्य चयन पद्धति के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन करने के लिए अधिकारिक लिंक https://www.bankofbaroda.in/career/current
अधिकारिक नोटिफिकेशन यहां देखें — https://www.bankofbaroda.in/-/media/Project/BOB