बिहार की चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में जन सुराज पार्टी (JSP) के नेता प्रशांत किशोर बढ़त बनाए हुए हैं। नौवें राउंड की गिनती पूरी होने के बाद प्रशांत किशोर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार नीरज सिन्हा से आगे चल रहे हैं।

Bankipur by-election Result : बिहार की चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में जन सुराज पार्टी (JSP) के नेता प्रशांत किशोर बढ़त बनाए हुए हैं। नौवें राउंड की गिनती पूरी होने के बाद प्रशांत किशोर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार नीरज सिन्हा से आगे चल रहे हैं। मतगणना के दौरान प्रशांत किशोर लगातार भाजपा प्रत्याशी पर बढ़त बनाए हुए नजर आए। वहीं राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की उम्मीदवार रेखा गुप्ता पीछे चल रही हैं और फिलहाल मुख्य मुकाबले से बाहर दिखाई दे रही हैं। बांकीपुर सीट पर अब मुकाबला प्रशांत किशोर और नीरज सिन्हा के बीच सिमटता नजर आ रहा है। Bankipur by-election Result
दसवें राउंड की मतगणना के बाद प्रशांत किशोर भाजपा के नीरज सिन्हा से करीब 6,011 वोटों से आगे चल रहे हैं। हालांकि अंतिम नतीजे के लिए अभी कई राउंड की गिनती बाकी है।
बांकीपुर विधानसभा सीट पर जारी मतगणना के सभी अपडेट चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी देखे जा सकते हैं। पटना के एएन कॉलेज में वोटों की गिनती हो रही है, जहां सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना प्रक्रिया जारी है। बांकीपुर उपचुनाव प्रशांत किशोर के राजनीतिक सफर के लिए एक बड़ी परीक्षा माना जा रहा है। इससे पहले जन सुराज पार्टी को नवंबर 2025 के विधानसभा चुनाव और चार सीटों पर हुए उपचुनावों में सफलता नहीं मिली थी। अब बांकीपुर सीट पर जीत हासिल करना प्रशांत किशोर के लिए बिहार की राजनीति में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने का बड़ा मौका हो सकता है। Bankipur by-election Result
प्रशांत किशोर ने बांकीपुर चुनाव को बिहार सरकार और भाजपा के खिलाफ जनता के रुख के तौर पर पेश किया था। उन्होंने दावा किया था कि अगर जनता भाजपा को हराती है तो इसका राजनीतिक संदेश दूर तक जाएगा। इस सीट को लेकर आए कई एग्जिट पोल में भी प्रशांत किशोर के प्रदर्शन को मजबूत बताया गया था। हालांकि अंतिम फैसला मतगणना पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा। बांकीपुर विधानसभा सीट पर कुल 31 राउंड में वोटों की गिनती पूरी की जाएगी। हर राउंड के बाद चुनाव आयोग सभी उम्मीदवारों को मिले वोटों का विवरण जारी कर रहा है। इस सीट पर कुल 25 उम्मीदवार मैदान में हैं। Bankipur by-election Result
विज्ञापन