Barabanki : तेज रफ्तार ट्रक और वैन की जबरदस्त टक्कर में पांच की मौत
Five killed in a tremendous collision between a speeding truck and a van
भारत
चेतना मंच
08 May 2023 03:43 PM
बाराबंकी (उप्र)। बाराबंकी जिले के देवा क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक और वैन की जबरदस्त टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि रविवार रात देवा थाना क्षेत्र के सैहारा पुल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और वैन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में हरदोई निवासी बैजनाथ (45), चंद्रप्रभा (40), सत्येंद्र (42), आराध्या (दो) और कमलेश (46) की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल तीन अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। सूत्रों ने बताया कि वैन सवार सभी लोग हरदोई में एक विवाह समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।