BBC Punjabi - बीबीसी पंजाबी का टि्वटर हैंडल हुआ भारत में सस्पेंड
भारत
चेतना मंच
28 Mar 2023 06:51 PM
BBC Punjabi Twitter Handle Suspended - भारत विरोधी प्रचार करने के लिए बीबीसी पंजाबी टि्वटर हैंडल को भारत में सस्पेंड कर दिया गया है। इस ट्विटर हैंडल पर आरोप लगा है कि इस पर भारत विरोधी प्रचार चलाए जा रहे थे। बीबीसी पंजाबी न्यूज़ के ट्विटर पर दिख रहे एक मैसेज पर लिखा है कि अकाउंट को कुछ लीगल कार्यवाही के तहत सस्पेंड किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह पर चल रही कार्यवाही और उसे पकड़ने की तलाश के बीच बीबीसी पंजाबी न्यूज़ (BBC Punjabi News) के ट्विटर अकाउंट को भारत में बंद कर दिया है। गौरतलब है अमृतपाल सिंह पर हत्या के प्रयास कानून व्यवस्था में बाधा डालने और देश में शांति बिगाड़ने समेत कई आरोप लगाए गए है। अमृतपाल सिंह फरार है जिनके तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
पंजाब सरकार द्वारा अलगाववादी अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) के खिलाफ काफी बड़े स्तर पर अभियान की शुरुआत की गई है। 18 मार्च से ही अमृतपाल सिंह पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा है। भारतीय दूतावास की तरफ से इसकी कई तस्वीरें और इससे जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराई गई है। सूत्रों के मुताबिक अमृतपाल सिंह इन दिनों नेपाल भागा हुआ है। इसी के चलते नेपाली अथॉरिटीज को इस बात की भी चेतावनी दी गई है कि अमृतपाल सिंह अपने फर्जी पासपोर्ट के जरिए किसी अन्य देश में भी भाग सकता है।
अमृतपाल सिंह पर कार्रवाई के बीच बीबीसी पंजाबी (BBC Punjabi) न्यूज़ का ट्विटर अकाउंट हुआ सस्पेंड -
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह पर कार्यवाही के बीच बीबीसी पंजाबी न्यूज़ के ट्विटर अकाउंट को सस्पेंड किया गया है।।ट्विटर हैंडल पर एक संदेश में कहा गया है कि ' खाते को कानूनी मांग के जवाब में' हटा दिया गया है। हालांकि अभी यह जानकारी सामने नहीं आ पाई है कि बीबीसी पंजाबी का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड क्यों किया गया है। परंतु जानकारी के लिए आपको बता दें इससे पहले 19 मार्च को संगरूर से सांसद और खालिस्तानी समर्थक सिमरनजीत सिंह मान का टि्वटर अकाउंट भी सस्पेंड कर दिया गया था।