BCCI News : स्टिंग आपरेशन से विवादों में घिरे टीम इंडिया के चीफ सलेक्टर चेतन शर्मा ने दिया इस्तीफा
Team India's chief selector Chetan Sharma resigns amid controversy over sting operation
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 09:34 PM
नई दिल्ली। एक स्टिंग आपरेशन के बाद विवादों में घिरे टीम इंडिया के चीफ सलेक्टर चेतन शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हाल ही में एक वीडियो में उन्होंने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को लेकर कई बातें उजागर की थीं, जिस पर विवाद हुआ था। शुक्रवार (17 फरवरी) को यह जानकारी आई कि चेतन शर्मा ने अपना इस्तीफा बीसीसीआई सचिव जय शाह को भेजा, उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया है।
BCCI News
चेतन शर्मा 7 जनवरी 2023 को ही दोबारा बीसीसीआई के चीफ सेलेक्टर बने थे। यह उनका दूसरा कार्यकाल था, लेकिन इस बार 40 दिन में ही उनका यह कार्यकाल खत्म हो गया। कमाल की बात ये है कि चेतन शर्मा को दोनों ही कार्यकाल में पद गंवाना पड़ा है, पिछले कार्यकाल बीसीसीआई ने टी-20 वर्ल्ड कप में बुरे प्रदर्शन के बाद पूरी समिति को ही हटा दिया था।
गौरतलब है कि बीते मंगलवार को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा का एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में वह खिलाड़ियों के चयन, तरीके और फिटनेस को लेकर कई तरह की बातें उजागर कर रहे थे। चेतन शर्मा को विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों पर आक्षेप लगाते हुए दिखाया गया है। उन्होंने कथित तौर पर कोच राहुल द्रविड़ और विराट कोहली के साथ बातचीत का भी खुलासा किया था। शर्मा ने आरोप लगाया के खिलाड़ी 80 से 85 प्रतिशत फिट होने के बावजूद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में जल्द वापसी के लिए इंजेक्शन लेते हैं।
BCCI News
भारत के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने यह भी आरोप लगाया था कि सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिए बुमराह की वापसी को लेकर उनके और टीम प्रबंधन के बीच मतभेद थे। इसके अलावा भी चेतन शर्मा ने इस वीडियो में कई अहम खुलासे किए थे, जिनको लेकर विवाद हो गया था।
इस वीडियो के बाद ही चेतन शर्मा सुर्खियों में थे और सोशल मीडिया पर फैन्स ने उनकी काफी किरकिरी की। इसी बीच लगातार बीसीसीआई से एक्शन की मांग की जा रही थी और अब चेतन शर्मा का इस्तीफा हो गया है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।