सावधान : मोबाइल फोन पर है बड़ा खतरा, सरकार ने जारी किया अलर्ट
Technology Alert
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 09:48 PM
Technology Alert : भारत सरकार ने एक अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट से साफ जाहिर हो रहा है कि आपके मोबाइल फोन तथा लैपटॉप पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है । हर कोई मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता है इसलिए सरकार ने अलर्ट जारी करके सभी को सावधान किया है। आपको मोबाइल फोन तथा लैपटॉप पर मंडरा रहे खतरे से बेहद सावधान रहने की जरूरत है।
115 करोड़ लोगों को खतरा
आपको बता दें कि भारत में 115 करोड़ से भी अधिक मोबाइल यूजर है । भारत सरकार ने सभी मोबाइल यूजर के लिए अलर्ट जारी करके सावधान रहने की अपील की है। इस अलर्ट को बेहद गंभीरता से लेने की आवश्यकता है इस अलर्ट को नजअंदाज करने से आप भी किसी मुसीबत में पढ़ सकते हैं इसलिए सतर्क और सावधान रहने की बहुत आवश्यकता है।
क्या है अलर्ट ? Technology Alert
भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉस टीम (CERT-in) ने हाल ही में एक सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया, जिसमें कुछ वल्नेरेबिलिटी को डिटेक्ट किया दरअसल, कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉस टीम (CERT-in) ने भारत में Firefox browser को लेकर चेतावनी जारी की. भारतीय साइबर सिक्योरिटी टीम ने ढेरों प्रकार की वल्नेरेबिलिटी को डिटेक्ट किया है, जिसका हैकर्स इस्तेमाल कर सकते हैं. इन वल्नेरेबिलिटी की मदद से हैकर्स आपके डिवाइस में सेंधमारी कर सकते हैं और डेटा तक की चोरी कर सकते हैं । CERT-in ने बताया कि Mozilla प्रोडक्ट में ढेरों वल्नेरेबिलिटी की रिपोर्ट सामने आई. यह वल्नेरेबिलिटी एक तरह की कमजोरियां होती हैं, जिनकी मदद से हैकर्स आपके हैंडसेट का एक्सेस ले सकते हैं और डेटा चोरी कर सकते हैं. साथ ही मोबाइल फोन या कंप्यूटर/लैपटॉप का एक्सेस भी ले सकते हैं. दरअसल, मोजिला फायरफॉक्स का इस्तेमाल लैपटॉप, कंप्यूटर और स्मार्टफोन आदि में किया जाता है। ये वल्नेरेबिलिटी खासतौर से Firefox versions prior to 124 , Firefox ESR versions prior to 115.9 और Mozilla Thunderbird version prior to 115.9 वर्जन में पाए गए हैं. इन वर्जन का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स तुरंत अपने वर्जन को अपडेट कर लें। Mozilla प्रोडक्ट यूजर्स अपनी सेफ्टी के लिए सबसे पहले लेटेस्ट वर्जन के साथ अपडेट कर लें. साथ ही अगर कोई सिक्योरिटी अपडेट है, उसे भी अपडेट कर लें. इसके अलावा यूजर्स ऑटोमैटिक लेटेस्ट अपडेट को इनेबल कर दें. इसके अलावा यूजर्स अपने डिवाइस में एंटीवायरस को इंस्टॉल कर लें।Technology Alert