
BECIL Recruitment 2022: सरकारी नौकरी करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका है। ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) की तरफ से कंसल्टेंट, मल्टी टास्किंग स्टाफ, डाटा एंट्री ऑपरेटर्स, एडवाइजर्स समेत कई पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। इस वैकेंसी के तहत बीईसीआईएल द्वारा 19 पदों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 जुलाई 2022 तय की गई है। आवेदन करने के लिए अधिकारिक वेबसाइट का लिंक नीचे दिया गया है।
भर्ती विवरण 1. सीनियर कंसल्टेंट (प्रोजेक्ट)- 3 पद 2. सीनियर एडवाइजर्स / कंसल्टेंट्स (एविएशन)- 3 पद 3. एडवाइजर्स / कंसल्टेंट्स (एमआईएस)- 2 पद 4. कंसल्टेंट- 1 पद 5. कंसल्टेंट (इंजीनियरिंग)- 1 पद 6. कंसल्टेंट (फाइनेंस)- 2 पद 7. जूनियर एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट- 2 पद 8. डाटा एंट्री ऑपरेटर- 2 पद 9. मल्टी टास्किंग स्टाफ- 3 पद
आयु सीमा जूनियर एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर और मल्टी टास्किंग स्टाफ के पद पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की अधिकतम उम्र 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चहिए, जबकि बाकी अन्य पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा 70 वर्ष तय की गई है।
आवेदन शुल्क इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग, ओबीसी, भूतपूर्व सैनिक व महिला अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के रूप में 750 रुपए का भुगतान करना होगा। वहीं एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस व पीएच कैटेगरी के लिए अभ्यर्थियों को केवल 450 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
वेतन इन पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों को प्रति माह 20 हजार रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक वेतन दिया जाएगा।
आवेदन कैसे करें 1. सबसे पहले अभ्यर्थी बीईसीआईएल की ऑफिशियल वेबसाइट becilregistration.com पर जाएं। 2. इसके बाद न्यू रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक कर खुद को रजिस्टर करें। 3. खुद को रजिस्टर करने के बाद आप लॉग-इन कर एप्लिकेशन फॉर्म भरना शुरू करें। 4. इसके बाद आप मांगे गए सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। 5. अब आप अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट का बटन पर क्लिक करें। 6. आप भविष्य के के लिए अपने एप्लिकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर अपने पास जरूर रख लें।