
Rahul Gandhi Video "कैंपेन खत्म हुआ, मैं देश की जनता को, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को, इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं को और जो कांग्रेस पार्टी के बब्बर शेर हैं आप सबको दिल से धन्यवाद करना चाहता हूं । इतना समर्थन दिया आप सब ने और देश की जनता ने । हर इंच के लिए लड़े, ये इलेक्शन संविधान को बचाने का है,हिंदुस्तान की संस्थाओं को बचाने का है। हमने नेरेटिव को कंट्रोल किया और एक नया विजन हिंदुस्तान के सामने रखा । गरीबों के लिए,किसानों के लिए,स्मॉल मीडियम बिजनेस के लिए, बेरोजगार युवाओं के लिए इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है । मैं इंडिया गठबंधन के सारे बब्बर शेर कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूं लास्ट मिनट तक आप पोलिंग बूथ पर रहे । लास्ट मिनट तक आपकी आंख पोलिंग बूथ और ईवीएम मशीन पर होनी चाहिए।" मतदान के लिए प्रचार के आखिरी दिन गुरुवार को राहुल गांधी ने पंजाब में कांग्रेस के लिए प्रचार किया था। राहुल गांधी ने इस चुनाव में 107 रैलियां, रोड शो किए और अभियानों का हिस्सा बने, वहीं उनकी बहन प्रियंका गांधी ने भी 108 से ज्यादा बैठके और रोड शो किए।आज प्रचार के आखिरी दिन मैं देश की महान जनता को प्रणाम करते हुए कांग्रेस के बब्बर शेर कार्यकर्ताओं से विश्वास के साथ कहना चाहता हूं कि INDIA की सरकार बनने जा रही है।
मैं गठबंधन के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिल से धन्यवाद देता हूं जो देश के संविधान और संस्थाओं को बचाने के लिए… pic.twitter.com/YPHPsE12Tx — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 30, 2024