Ambulance accident : बेकाबू एंबुलेंस टोल प्लाजा से टकराई, चार की मौत
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 01:00 AM
बंगलुरू। आम तौर पर एंबुलेंस (Ambulance) का इस्तेमाल बीमारों (Sick) की जिंदगी बचाने के लिए किया जाता है। लेकिन, यहां एक ऐसी घटना हुई, जिसमें एंबुलेंस ने ही चार लोगों की जिंदगी छीन ली। सड़क पर बैठी गाय (Cow) को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार एंबुलेंस अनियंत्रित (Uncontrolled) होकर फिसलकर टोल बूथ (Toll booth) के ऊपर गिर गई। इस हादसे में एंबुलेंस चालक, उसमें लेटा मरीज और टोल बूथ के दो कर्मचारियों की मौत हो गई।
कर्नाटक में उडुपी के बिंदूर में तेज रफ्तार से एंबुलेंस बारिश में सड़क पर बैठी गाय को बचाने के चक्कर में फिसल गई और टोल प्लाजा से टकरा गई। दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पास खड़े चार लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने बताया कि एंबुलेंस एक मरीज को होन्नावार से कुंदापुरा ले जा रही थी। एंबुलेंस का चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और वाहन टोल द्वार पर एक खंभे से टकरा गई। यह हादसा टोल द्वार पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि एम्बुलेंस टोल प्लाजा के करीब थी। जब ऑपरेटरों में से एक आखिरी बैरिकेड्स को बाहर निकालने में कामयाब होता है। लेकिन, तभी एम्बुलेंस के टायरों ने ट्रैक्शन खो दिया और सड़क से फिसल कर टोल बूथ केबिन से जा टकराई। उडुपी पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक की अस्पताल में मौत हो गई।