Belgium- टुकड़ों में टूटकर विमान का पार्ट गिरा बुजुर्ग दंपत्ति के घर पर, बाल बाल बची दंपत्ति की जान
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 01:58 AM
Belgium- ठंडी के मौसम में आसमान से ओले गिरना, बिन मौसम की बारिश में एसिड रेन होना तो सामान्य बात है। लेकिन एक ऐसी घटना सामने आई है जिसमे आसमान से प्लेन के टुकड़ों की बारिश हुई है।
दरअसल यह पूरा मामला है यूरोप के बेल्जियम (Belgium) से। बेल्जियम (Belgium) के लीज शहर में 8 सितंबर को एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। यहां रहने वे एक बुजुर्ग दंपत्ति लुई और डोमिनेका डिमैरेट रात में एक प्लेन उड़ने की आवाज सुनाई दी, जिसे सुनकर प्रतीत हो रहा था कि वह अपने आम ऊंचाई से कुछ ज्यादा ही नीचे उड़ान भर रहा था। इसके बाद अचानक कुछ टूटने की बहुत तेज से आवाज सुनाई दी। ये आवाज सुनकर ये कपल काफी डर गया। चिंता में इन्हें पूरी रात नींद भी नहीं आई।
अगले दिन सुबह जब पड़ोसियों ने इन्हें रात घटी घटना से अवगत कराया तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। दरअसल रात में इस कपल के घर पर जंबो जेट विमान के पार्ट्स टूट कर गिर गये थे। इनके घर के गार्डन में एक जंबो जेट विमान के कई टुकड़े पड़े हुए थे। कपल ने देखा कि उनकी घर की छत से प्लेन के इंजन के टुकड़े गिरे पड़े हैं। गनीमत थी कि प्लेन के टुकड़ों ने ज्यादा नुकसान नहीं किया।अगर कपल किसी भी कारण से उस वक्त बाहर मौजूद होता तो निश्चित रूप से ही उनकी जान चली गई होती।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एयर एटलांटा बोइंग 747 विमान पास के लीज एयरपोर्ट से उड़ा था और मालटा जा रहा था। अचानक बीच में ही प्लेन का इंजन हुड गिर गया। हैरानी की बात है कि इंजन हुड गिरने के बाद भी प्लेन सुरक्षित मालटा तक पहुंच गया जहां उसकी मरम्मत की गई।