विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की राजनीति ने एक ऐतिहासिक मोड़ ले लिया है, जहां भारतीय जनता पार्टी ने 294 सदस्यीय विधानसभा में 206 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत हासिल कर सत्ता पर मजबूत दावा पेश किया है। इस नतीजे के साथ ही राज्य में तृणमूल कांग्रेस के 15 साल लंबे राजनीतिक वर्चस्व का दौर समाप्त हो गया है।

West Bengal News : पश्चिम बंगाल की राजनीति ने एक ऐतिहासिक मोड़ ले लिया है, जहां भारतीय जनता पार्टी ने 294 सदस्यीय विधानसभा में 206 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत हासिल कर सत्ता पर मजबूत दावा पेश किया है। इस नतीजे के साथ ही राज्य में तृणमूल कांग्रेस के 15 साल लंबे राजनीतिक वर्चस्व का दौर समाप्त हो गया है। West Bengal News
चुनावी परिणामों में सबसे बड़ा झटका मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लगा, जिन्हें भाबानीपुर सीट पर भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस नतीजे के बाद भाजपा सरकार गठन के लिए पूरी तरह मजबूत स्थिति में आ गई है और अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। West Bengal News
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और वरिष्ठ नेताओं की बैठक में लिया जाएगा। साथ ही केंद्रीय पर्यवेक्षकों और राज्य नेतृत्व से मिले फीडबैक को भी निर्णय प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री के साथ-साथ उपमुख्यमंत्री के नाम पर भी फैसला जल्द हो सकता है। प्रदेश अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने संकेत दिया है कि नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण 9 मई को होगा। West Bengal News
विज्ञापन
विज्ञापन