विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फैसला सामने आया है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने अब प्रदेश के सभी मदरसों में भी राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ का गायन अनिवार्य कर दिया है।

West Bengal News : पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फैसला सामने आया है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने अब प्रदेश के सभी मदरसों में भी राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ का गायन अनिवार्य कर दिया है। इस संबंध में राज्य के मदरसा शिक्षा निदेशालय की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। नए निर्देशों के मुताबिक, अब पश्चिम बंगाल के सभी मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त मदरसों में सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य होगा। यह आदेश अल्पसंख्यक मामले एवं मदरसा शिक्षा विभाग के अधीन आने वाले सभी संस्थानों पर तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। West Bengal News
गौरतलब है कि इससे ठीक एक सप्ताह पहले बंगाल सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों में भी ‘वंदे मातरम’ के पूर्ण संस्करण को अनिवार्य किया था। सरकार के निर्देश के अनुसार, स्कूलों की सुबह की प्रार्थना सभा में राष्ट्रीय गीत के सभी छह अंतरों का गायन किया जाना जरूरी होगा। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इस फैसले की घोषणा करते हुए कहा था कि राज्य सरकार ने शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों में कक्षाएं शुरू होने से पहले ‘वंदे मातरम’ का गायन अनिवार्य करने का निर्णय लिया है। दरअसल, फरवरी 2026 में केंद्र सरकार ने ‘वंदे मातरम’ को राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के समान महत्व देने का निर्णय लिया था। इसके साथ ही सरकारी और शैक्षणिक आयोजनों में राष्ट्रीय गीत के सभी छह अंतरों के पूर्ण गायन को अनिवार्य बनाए जाने की घोषणा की गई थी। पश्चिम बंगाल सरकार का यह नया कदम उसी केंद्रीय दिशा-निर्देश के अनुरूप माना जा रहा है। West Bengal News
राष्ट्रीय गीत के पूर्ण संस्करण को लेकर हाल के दिनों में दक्षिण भारत के कई राज्यों में भी राजनीतिक विवाद देखने को मिला। तमिलनाडु में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राष्ट्रगान से पहले ‘वंदे मातरम’ का पूरा संस्करण बजाए जाने पर विपक्षी दलों ने सवाल उठाए थे। इसी तरह केरल में भी मुख्यमंत्री वीडी सतीशन के शपथ ग्रहण समारोह में ‘वंदे मातरम’ के सभी अंतरों के गायन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई थी। West Bengal News
विज्ञापन