अब मेट्रो में सामान ले जाने पर चार्ज! 1 बैग के लिए देना होगा 30 रुपये
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 10:52 AM
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 10:52 AM
बेंगलुरु की नम्मा मेट्रो में इस साल से सामान ले जाने के लिए फीस लागू हो गई है। सोशल मीडिया पर इस नियम को लेकर चर्चा तेज हो गई है। मेट्रो में सामान का चार्ज लगाने को लेकर लोगों में काफी रोष है। लोगों का कहना है कि एक तो बेंगलुरू मेट्रो पहले से ही महंगा है उसपर से सामान का चार्ज लगने पर यह और महंगा हो जाएगा। Bengaluru Metro :
क्या है नियम?
* सामान का आकार सीमा: लंबाई 60 सेमी ़ चौड़ाई 45 सेमी ़ ऊंचाई 25 सेमी से बड़ा।
* फीस: 30 रुपये प्रति सामान।
* अगर सामान इस साइज से बड़ा है और 1 से ज्यादा है, तो हर सामान पर 30 रुपये।
* टिकट न लेने पर जुमार्ना: 250 रुपये और मेट्रो से बाहर निकाला जा सकता है।
* टिकट कहां लें: कस्टमर केयर सेंटर से।
सोशल मीडिया रिएक्शन
सोशल मीडिया पर इस मेट्रो में सामान का चार्ज लगाने को लेकर लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। एक यूजर अविनाश चंचल ने कहा कि यह नियम उन्हें हैरान कर गया, क्योंकि बेंगलुरु मेट्रो पहले ही महंगी है। कुछ लोगों ने इसे उचित बताया, जबकि कुछ ने इसे असुविधाजनक और गलत करार दिया। लोगों का मानना है कि अब बेंगलुरू मेट्रो पहले से ज्यादा महंगा पड़ेगा।