बेंगलुरु में रूसी महिला के खर्चे ने मचाई धूम : कामवाली को देती है 45,000 प्रतिमाह
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 09:07 PM
भारत के टेक हब बेंगलुरु में एक रूसी महिला यूलिया असलमोवा के मासिक खर्च ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। यूलिया पिछले 11 सालों से भारत में रह रही हैं और हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने महीने के खर्चों की पूरी लिस्ट शेयर की। यूलिया के अनुसार, उनके तीन सदस्यीय परिवार का महीने का कुल खर्च लगभग 3 लाख रुपये है। इसका विवरण कुछ इस प्रकार है। Bengaluru News :
* घर का किराया: 1,25,000
* खान-पान और घरेलू खर्च: 75,000
* स्कूल फीस: 30,000
* हेल्थ-फिटनेस: 30,000
* पेट्रोल: 5,000
कामवाली बाई को वह देती हैं 45,000 महीना
लेकिन लोगों के होश तब उड़े, जब यूलिया ने बताया कि उनकी कामवाली बाई को वह 45,000 महीना देती हैं। यह वीडियो अब तक 3 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और कमेंट्स की भरमार हो चुकी है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। किसी ने मजाक में पूछा, आप ताज होटल में रहती हैं क्या? तो किसी ने कहा, इतनी सैलरी तो पढ़े-लिखे लोगों को भी नहीं मिलती। एक यूजर ने लिखा, ये मोहतरमा मेरी साल भर की तनख्वाह एक महीने में यूं ही खर्च कर रही हैं।
यूलिया की लाइफस्टाइल है अलग
यूलिया ने अपने वीडियो में बताया कि 11 साल पहले बेंगलुरु में फ्लैट का किराया केवल 25,000 था, लेकिन अब तीन सदस्यीय परिवार के आरामदायक रहने के लिए कम से कम 2.5 लाख की जरूरत पड़ती है। हालांकि कई लोगों का मानना है कि यूलिया की लाइफस्टाइल अलग है, इसलिए उनके खर्चे ज्यादा हैं, लेकिन कामवाली को 45,000 देने की बात सोशल मीडिया पर एक नई बहस का कारण बन गई है।