
भारतीय रसोई में हलवा हमेशा से खास जगह रखता है। गाजर, सूजी और मूंगदाल के हलवे की चर्चा तो खूब होती है, लेकिन राजस्थानी बेसन का दानेदार हलवा अपने अनोखे स्वाद और झटपट बनने की वजह से अलग पहचान रखता है। इसे बनाने के लिए न तो घंटों का धैर्य चाहिए और न ही बड़ी तैयारी। बस कुछ ही मिनटों में तैयार यह हलवा मेहमानों के सामने परोस दें तो किसी को अंदाजा भी नहीं होगा कि यह बेसन से बना है। Besan Halwa Recipe
मूंगदाल का हलवा बनाने में जहां लंबा वक्त और मेहनत लगती है, वहीं बेसन का हलवा जल्दी तैयार हो जाता है। इसका टेक्सचर दानेदार होता है और देसी घी की खुशबू इसे और भी लाजवाब बना देती है। यही कारण है कि यह मिठाई घर-घर में तेजी से लोकप्रिय हो रही है।
बेसन – 200 ग्राम
देसी घी – 5 बड़े चम्मच
दूध – 2-3 चम्मच
सूजी – आधा कप
चीनी – 180 ग्राम
पानी – ढाई गिलास
केसर के धागे – 7-8 (वैकल्पिक)
पीला फूड कलर – इच्छानुसार
इलायची पाउडर – आधा चम्मच
बादाम और पिस्ता – सजावट के लिए
पहला स्टेप : बेसन को एक थाली में लें, उसमें 2 चम्मच घी और दूध डालें। हाथों से मलकर अच्छी तरह मिलाएं और फिर मोटी छलनी से छान लें। इससे बेसन का हलवा दानेदार बनेगा।
दूसरा स्टेप : अब एक पैन में चीनी और पानी डालकर चाशनी तैयार करें। इसमें केसर और फूड कलर डाल दें।
तीसरा स्टेप : दूसरी ओर कड़ाही में घी गरम करें। इसमें सूजी को हल्का सा भूनें, फिर बेसन डालकर दोनों को मिलाते हुए सुनहरा होने तक भूनें। अब इसमें थोड़ा दूध डालें और लगातार चलाते रहें।
चौथा स्टेप : जब खुशबू आने लगे और रंग बदल जाए तो इसमें धीरे-धीरे चाशनी डालें। मिश्रण को लगातार चलाते रहें ताकि गुठलियां न बनें। जब हलवा गाढ़ा हो जाए तो इसमें इलायची पाउडर, कटे हुए मेवे और ऊपर से थोड़ा घी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
पांचवां स्टेप : गरमागरम परोसें। इसका स्वाद इतना बेहतरीन होता है कि एक बार खाने के बाद मूंगदाल का हलवा भी पीछे छूट जाएगा। Besan Halwa Recipe