
Bharat bandh : केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में चल रहे आंदोलन के तहत सोमवार को भारत बंद का आह्वान कुछ संगठनों द्वारा किया गया है। बिहार, झारखंड और यूपी के कुछ इलाकों में इस बंद का असर दिखाई भी दे रहा है, वहीं देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र के सड़कों पर सोमवार की सुबह से ही जाम लगा हुआ है। यदि आप दिल्ली या एनसीआर में जाना चाहते हैं तो सबसे पहले दिल्ली की सीमा पर लगे जाम की जानकारी जरुर प्राप्त कर लें।
आपको बता दें कि जब से केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना को लांच किया है, तभी से इस योजना का विरोध हो रहा है। बिहार और यूपी के कुछ जिलों में प्रदर्शनकारी छात्रों ने ट्रेनों और सरकारी बसों को आग भी लगा दी थी। अकेले बिहार में इस आंदोलन से सरकार को 200 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
कुछ संगठनों द्वारा सोमवार को भारत बंद आह्वान किया गया है। जिसके चलते दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिना किसी जरूरी काम के दिल्ली में आज प्रवेश ना करे। अन्यथा आप लंबे जाम में फंस सकते हैं। बंद की सूचना के मिलने के बाद सरकार भी सतर्क हो गई है।
रेलवे सुरक्षा बल(RPF) और सरकारी रेलवे पुलिस(GRP) को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है इस वजह से दिल्ली बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। फिलहाल दिल्ली की सीमाओं पर कई किलोमीटर तक लंबा जाम लगा है। चिल्ला बॉर्डर पर नोएडा-दिल्ली लिंक रोड पर लंबा ट्रैफिक जाम देखा गया। दिल्ली गुड़गांव बॉर्डर पर लंबा ट्रैफिक जाम है।
bulldozer craze: दुल्हन को लेने बुल्डोजर पर चढ़कर आए बाराती