Bharat Jodo Yatra : भाकियू नेता राकेश टिकैत भारत जोड़ो यात्रा में हुए शामिल
Bharat Jodo Yatra
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 01:43 AM
Bharat Jodo Yatra : कुरुक्षेत्र। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा के कुरुक्षेत्र में है। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) कुरुक्षेत्र पहुंचे और भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान राहुल गांधी का न केवल स्वागत किया, बल्कि राहुल गांधी से किसान मुद्दों को लेकर वार्ता भी की।
Bharat Jodo Yatra in haryana
आपको बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं के साथ कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत हरियाणा के कुरुक्षेत्र से की। सोमवार को कुरुक्षेत्र के खानपुर कोलिया गांव से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई।
इस दौरान किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) दल बल के साथ राहुल गांधी से मुलाकात करने पहुंचे। शाहबाद के त्योडा गांव स्थित सरदारजी ढाबे पर राहुल गांधी का 50 महिलाओं में स्वागत किया।
इस दौरान पूर्व मंत्री गीता भुक्कल, अटेली की पूर्व विधायक अनीता यादव, कुमारी शैलजा, छत्तीसगढ़ की महिला विंग प्रभारी सुनीता शेरावत, हरियाणा महिला प्रदेश अध्यक्ष सुधा भारद्वाज, हिमाचल प्रदेश की प्रभारी मंजू तोगड, रेनू बाला, कलानौर की विधायक शकुंतला खटक समेत स्थानीय महिला कार्यकर्ता भी मौजूद रहीं।
इस यात्रा में ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज विजेंदर सिंह और पार्टी के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित बड़ी संख्या में उनके साथ शामिल हुए थे।